24 News Update उदयपुर। श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से बुधवार 21 जनवरी को खाटूश्याम कीर्तन का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कीर्तन सायंकाल 6 बजे से डबोक एयरपोर्ट रोड स्थित निर्माणाधीन श्री श्याम मंदिर, तुलसीदास जी की सराय परिसर में आयोजित होगा।ट्रस्ट अध्यक्ष शशिकांत खेतान ने बताया कि कार्यक्रम में देशभर से प्रसिद्ध भजन कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। मंदसौर से अनुष्का एवं अधिष्ठा की जोड़ी विशेष आकर्षण रहेगी, जिन्होंने देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। वहीं उदयपुर की केमिता राठौड़, जयपुर से गोविंद शर्मा, उदयपुर से अंजलि व चिराग आचार्य, जमनाशंकर, योगेश सैनी तथा इतिशा गोयल भी श्याम भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे।उन्होंने बताया कि आयोजन स्थल पर भव्य पंडाल सजाया जा रहा है, जिसे अनिल वैद अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। मुख्य मार्ग से पंडाल तक रंग-बिरंगी रोशनी की सजावट गजानंद शर्मा द्वारा की जा रही है। बाबा श्याम के दरबार को जयपुर के सांवरिया डेकोरेटर द्वारा फूल-मालाओं से आकर्षक रूप में सजाया जाएगा।कार्यक्रम में हिमांशु साउंड की मधुर ध्वनि व्यवस्था रहेगी, जो भजनों की प्रस्तुति को और प्रभावी बनाएगी। ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर भजन संध्या में भाग लेने की अपील की गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सांसद डॉ रावत की जनसुनवाई में उदयपुर शहर को वाय श्रेणी का दर्जा दिलवाने का मुद्दा आया, रेल विस्तार के भी सुझाव आए अरावली में अवैध अतिक्रमण, निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं – जिला कलेक्टर मेहता, कैलाशपुरी क्षेत्र में जिला कलेक्टर ने यूडीए अधिकारियों के साथ किया मुआयना