24 News Update उदयपुर। श्री राजपूत करणी सेना का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को उदयपुर में पदस्थ दोनों डीएसपी— सिटी डीएसपी सूर्यवीर सिंह और गिरवा डीएसपी गोपाल चंदेल से मिला। मेवाड़ी परंपरा के अनुरूप प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों का स्वागत किया और उन्हें प्रभु एकलिंगनाथ तथा महाराणा प्रताप की तस्वीरें भेंट कीं। सबसे पहले करणी सेना पदाधिकारी डीएसपी सूर्यवीर सिंह के कार्यालय पहुंचे, जहां मेवाड़ से जुड़े कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। कानून-व्यवस्था की मजबूती, युवाओं से जुड़े मामलों और क्षेत्र में शांति बनाए रखने को लेकर संगठन ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल गिरवा डीएसपी गोपाल चंदेल से मिला और उनका स्वागत किया। मुलाकात में गिरवा क्षेत्र से जुड़े प्रमुख विषयों व जमीनी हालात पर विचार-विमर्श किया गया। संभाग अध्यक्ष डॉ. परमवीर सिंह दुलावत ने कहा कि मेवाड़ की सुरक्षा, युवाओं के हित और क्षेत्रीय शांति-व्यवस्था संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में हैं। उन्होंने बताया कि दोनों अधिकारी मेवाड़ में बेहतर कानून व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रहे हैं और संगठन भविष्य में भी हर संभव सहयोग देता रहेगा। मुलाकात के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह देवड़ा, जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह झाला, पूर्व सरपंच महेंद्र नाथ चोहान, उदय सिंह राणावत, सोहन सिंह चुण्डावत, लक्ष्मण सिंह चोहान, करण सिंह राठौड़, गजेंद्र सिंह चोहान, विजय सिंह सहित करणी सेना के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एचडीएफसी बैंक ग्रुप का “एचडीएफसी टेक इनोवेटर्स 2025” सफलतापूर्वक सम्पन्न मुख्य निर्वाचन अधिकारी के आदेश की अवहेलना पर शिक्षक संघ नाराज़, बीएलओ को अन्य सर्वे कार्य में प्रगणक लगाए जाने के विरोध में सौंपा ज्ञापन