24 News Update उदयपुर। विश्व हिंदू परिषद उदयपुर महानगर बजरंग दल के तत्वावधान में “आओ कबड्डी खेलें – हिंदू युवा बलवान करें” अभियान के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू युवाओं में शारीरिक सशक्तता, अनुशासन, खेल भावना तथा राष्ट्र और समाज के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। महानगर संयोजक अजय सालवी एवं कार्यक्रम संयोजक गजेंद्र देवड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को नियमित व्यायाम और खेलकूद के प्रति प्रेरित किया गया।इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद चित्तौड़ प्रांत के सह मंत्री सुंदर कटारिया एवं अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं दुर्गा सिंह देवड़ा पटेल एवं लक्ष्मी लाल पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान युवाओं ने अनुशासन, टीम भावना और खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि शारीरिक रूप से स्वस्थ, अनुशासित और जागरूक युवा ही समाज और राष्ट्र को सशक्त दिशा प्रदान कर सकते हैं। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद उदयपुर महानगर विभाग के सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation माकपा कार्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय : परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दिया देशभक्ति का संदेश अधिकारों के साथ दायित्वों की भावना से ही होगा राष्ट्र निर्माण – प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत