24 News Update जयपुर, 24 अगस्त। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने विद्युत विभाग के रामगंज स्थित सब स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए जेवीवीएनएल के कनिष्ठ अभियंता मनोज कुमार को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी ने रिश्वत की रकम भी मौके से बरामद कर ली।मामला सोलर सिस्टम लगाने के लिए बिजली कनेक्शन की लोड क्षमता बढ़ाने से जुड़ा है। परिवादी ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उसकी कंपनी सोलर रिधम एनर्जी सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के एक ग्राहक के घर के बिजली कनेक्शन पर 10 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाया जाना था। इसके लिए कनेक्शन की लोड क्षमता बढ़वाने की प्रक्रिया में कनिष्ठ अभियंता मनोज कुमार ने रिश्वत की मांग की।शिकायत के मुताबिक 14 अगस्त को आरोपी ने 5 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। बाद में बातचीत होने पर 3 से 4 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। शिकायत के सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।जयपुर रेंज के डीआईजी ओमप्रकाश मीणा के निर्देश पर एसीबी चौकी जयपुर नगर चतुर्थ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस निरीक्षक रामजी लाल और टीम ने 24 अगस्त को ट्रैप की कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ अभियंता मनोज कुमार को परिवादी से 3 हजार रुपए लेते पकड़ लिया।एसीबी के अनुसार रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ जारी है। इसके साथ ही मामले में अन्य लोगों की संभावित भूमिका की भी जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे का अनुसंधान किया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नगर निकाय चुनाव में साइबर ठगों का खतरा, राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी रात 11 बजे तक शराब दुकानें खोलने की मांग पर जयपुर में ठेकेदारों का प्रदर्शन, सरकार को आंदोलन तेज करने की चेतावनी