जयपुर, 1 अप्रैल 2025 – वैशाली नगर स्थित गोविंद धाम में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के तृतीय दिवस पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। परम पूज्य श्री श्री 1008 ईश्वरानंद ब्रह्मचारी श्री उत्तम स्वामी जी महाराज के पावन मुखारविंद से भक्तों ने कथा श्रवण कर आध्यात्मिक चेतना का साक्षात्कार किया।आज उत्तम स्वामी द्वारा रामावतार, नंदोत्सव और भक्त प्रह्लाद पर प्रवचन सुनाए जिसमें इनसे सम्बंधित नई एवं रोचक जानकारी श्रोताओं का सुनने को मिली और सभी श्रोता मंत्रमुग्ध होकर सुनते रहे और कुछ महिलाएं तो कथा के साथ चल रहे संगीत की धून पर नृत्य करने से स्वयं को नहीं रोक पाईं और पांडाल में ही नृत्य करने लगी।कथा के दौरान संगीतमय भजनों और संकीर्तन ने पूरे वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा महोत्सव में श्रद्धालु भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के संदेशों को आत्मसात कर रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना का संचार हो रहा है।आज की कथा में देश और प्रदेश की जानी मानी हस्तियां जैसे स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय स्तर के पदाधिकारी श्रीमान सुरेश जी, श्रीमान अजीत जी महापात्रे, श्रीमान गजेन्द्र सिंह जी एवं केकड़ी विधायक श्रीमान शत्रुघ्न गौतम श्रीमान अशोक जी परनामी आदि उपस्थित रहे।यह श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित किया जा रहा है और यह आयोजन 5 अप्रैल 2025 तक अनवरत जारी रहेगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर सम्मिलित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।कथा में श्रोताओं के साथ-साथ जो स्वयंसेवक इस कथा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं उन्होंने पूरी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभल के रखा ताकि श्रोतागण और महिलाओं को किसी प्रकार की व्यवस्था न हो। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रेलवे ने सभी वस्तुओं में 1.68% की वृद्धिशील लोडिंग दर्ज की, घरेलू कंटेनर की लोडिंग में 19.72% की मज़बूत वृद्धि हाईकोर्ट ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के इंटरव्यू पर लगाई रोक, 200 पदों की प्रक्रिया अटकी