24 News update उदयपुर। मुमुक्षु रविशा इति पोरवाल के जैनेश्वरी दीक्षा महोत्सव के अंतर्गत तीन दिवसीय आयोजनों की श्रृंखला में शनिवार को स्नात्र पूजा एवं सांझी-संगीतमय उपरण वंदनावती का आयोजन हुआ। मंदिर परिसर जैन भक्ति गीतों से गूंज उठा, जहां सैकड़ों श्रावक-श्राविकाएं भक्ति भाव में झूमते नजर आए।
श्री जैन श्वेताम्बर महासभा के महामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि संगीतकार मंथन शाह के सान्निध्य में प्रभु भक्ति, महापूजन एवं शक्रस्तव अभिषेक सम्पन्न हुआ। वहीं सायंकाल निमेश सवाणी के निर्देशन में संवेदना एवं मातृ-पितृ वंदनावली का भावपूर्ण आयोजन किया गया।
नाहर ने बताया कि रविवार, 25 जनवरी को प्रातः 9 बजे मंगलम कॉम्पलेक्स, शोभागपुरा से मुमुक्षु रविशा इति पोरवाल के वर्षीदान का भव्य वरघोड़ा निकलेगा, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए आयड़ जैन तीर्थ पहुंचेगा। वहां प्रातः 11 बजे संगीतकार हेनी भाई की मधुर स्वर-लहरियों के बीच सम्मान समारोह आयोजित होगा।
यशवंत जैन, राकेश पोरवाल, अशोक राजनगर वाला, चन्द्रप्रकाश राजनगर वाला, नितेश पोरवाल, निर्मल पोरवाल, रवि मुर्डिया, उदित शाह, हितेश पोरवाल, यशवंत पोरवाल सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।
ज्ञात रहे कि मुमुक्षु रविशा इति पोरवाल की जैनेश्वरी दीक्षा आचार्य योग तिलक सुरिश्वर महाराज की निश्रा में 8 फरवरी को मुंबई (बोरीवली) में होगी। इसी अवसर पर 62 अन्य दीक्षार्थी भी दीक्षा ग्रहण करेंगे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading