24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। सलुम्बर के निकट्वर्ती धोलागढ़ आयोजित हो रहे महाशिवपुराण महात्म कथा के दौरान अन्तिम दिन व्यास पीठ पर विराजमान सरस्वती दीदी ने कहा शिव के प्राप्त करना सहज है। कथा के अन्तिम दिन योगी प्रकाशनाथ व मुख्य यजमान राजे कलाल ने पोथी पूजन व आरती की।
धोलागढ पर्वत श्रृंखला की तलहटी में आयोजित 45 दिवसीय श्रावण महाकुंभ के बारवे दिन सहस्त्र चंडी महायज्ञ एवं अति रुद्र महायज्ञ के प्रथम चरण की पूर्णाहुति मैं योगी प्रकाशनाथ महाराज ने मुकेश भट्ट तथा पुरषोत्तम भट्ट के आचार्यत्व में मंत्रोचार के साथ आहुति प्रदान कर महा आरती पश्चात औषधि युक्त अभिमंत्रित चरणामृत का वितरण किया तथा प्रथम चरण के यज्ञ पूर्णाहुति तथा यज्ञ शाला की सात परिक्रमा कर विश्व कल्याण की कामना कर अपना आशीर्वचन दिया। महाशिव पुराण कथा के दौरान सरस्वती दीदी ने शिव महात्मा का वर्णन करते हुए कहा शिव को प्राप्त करना सहज है भगवान भक्ति से मिले ना मिले योग से मिले ना मिले ध्यान से मिले ज्ञान से मिले ना मिले लेकिन वह इतना सहज और सरल है कि उसे प्रेम से जरूर पा सकते हैं। कथा में गणेश जन्म गणेश के लालन पालन शिव परिवार की महिमा महादेव की महाकाल रूप को दर्शाने वाली जीवंत झांकी बनाकर योगी प्रकाशनाथ ने कथा उपस्थित समस्त रूद्र सेवकों द्वारा भस्म आरती तथा महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया। भक्ति और प्रेम की बात बताते हुए दीदी ने रविदास जी की गंगा में भेट की कथा सुना कर लोगों में जात-पात तथा छुआछूत से दूर होने की अपील करते हुए कहा हमें सनातन के लिए सनातन में सनातनी होकर ही रहना होगा 45 दिवस में पहली कथा के पूर्णाहुति पर योगी ने नाथजी ने संबोधित करते हुए कहा महादेव को जीवंत जीने की आवश्यकता है दिखावे की नहीं यह भोलेनाथ है जो एक लोटा जल से भी प्रसन्न हो सकता है लेकिन श्रद्धा विश्वास प्रेम भरा निस्वार्थ भक्ति भाव होना चाहिए। कथा में द्वारकाधीश महाराज अंबे माता आश्रम मांडवी अतिथि हिम्मत सिंह झाला वल्ल्भ नगर ,कन्हैयालाल मीणा पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा लसाडिया,महेश शर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा धरियावाद ,संजय सिंह दिल्ली ,पदम सिंह चुण्डावत उदयपुर ,तरुण झाट ,रतन सिंह राठोड सहित भारी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.