24 News Update उदयपुर, इस्कॉन कोवे मंदिर, भक्तिवेदांत हिल्स,चिरवा मोहनपुरा में 3 दिवसीय प्रथम ‘जाप रिट्रीट’ और ‘फन रिट्रीट’ का आयोजन सफलता व आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। जिसमे 30 भक्तों ने सामूहिक रूप से एक करोड़ पच्चीस लाख (1.25 करोड़) से अधिक बार भगवान श्रीकृष्ण के पवित्र नाम का जाप किया। प्रातः 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक निरंतर चले इस नाम-यज्ञ से पूरा मंदिर परिसर पवित्र नाम की दिव्य ध्वनि से स्पंदित हो उठा।कई भक्तों ने जाप में अपने ही व्यक्तिगत रिकॉर्ड बनाए और सामूहिक संकीर्तन की अपार शक्ति से स्वयं आश्चर्यचकित रह गए। जैसा कि हमारे शास्त्र उद्घोष करते हैं — कलियुग में केवल हरिनाम संकीर्तन ही युगधर्म और उद्धार का एकमात्र साधन है।प्रोजेक्ट डाइरेक्टर मदन गोविंद दास ने बताया कि ऐतिहासिक रिट्रीट का नेतृत्व गुरुग्राम के पूज्य हिज ग्रेस असित प्रभु जी ने किया। जिन्होंने तीनों दिन पवित्र नाम की महिमा, शक्ति और महत्व पर अत्यंत प्रेरणादायी प्रवचन मे समझाया। उन्होंने बार-बार दोहराया कि हरिनाम ही सार है, नाम ही सब कुछ है। तीन दिन के अंत में सभी भक्तों ने अपूर्व आनंद, गहरी शांति और अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूतियाँ प्राप्त की। तीनों दिन सभी भक्तों के लिए दिव्य महाप्रसाद की व्यवस्था की तथा समापन पर सभी प्रतिभागियों को हरे कृष्ण महामंत्र अंकित सुंदर फ्रेम स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट किया।प्रतिभागियों के बच्चों के लिए देवी राधा देवी दासी के नेतृत्व में ‘फन रिट्रीट’ आयोजित किया गया, जिसमें आध्यात्मिक व रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों को जोड़ा गया। अभिभावकों ने अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए मंदिर प्रबंधन से अनुरोध किया कि ऐसे रिट्रीट नियमित रूप से आयोजित किए जाएँ ताकि अधिक से अधिक भक्त लाभ उठा सकें। मंदिर के निदेशक ने बताया कि रिट्रीट और बच्चों के फन रिट्रीट के परिणामों से हम अत्यंत प्रोत्साहित व प्रेरित हुए हैं। इस मंदिर की विशेषता है कि यहाँ ऐसे आध्यात्मिक कार्यक्रमों के लिए उपयुक्त वातावरण और आध्यात्मिक स्पंदन स्वत मेहसूस होता है। भविष्य में ऐसे कई कार्यक्रम आयोजित करेंगे।”उदयपुर के कोई भी इस मंदिर में आकर पवित्र नाम के आनंद का अनुभव कर सकते है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सरगम हॉस्पिटल में पेंटिंग प्रतियोगिता संपन्न , बच्चों में दिखा उत्साह चार साल से नहीं चुकाए उधारी के 5 लाख, धोखाधड़ी का मामला दर्ज