24 News Update उदयपुर, 12 अगस्त। 21वीं विशाल कावड़ यात्रा की तैयारियां अब धार्मिक उत्साह के चरम पर पहुंचने लगी हैं। देश में सुख-शांति और अच्छी बारिश की कामना के साथ 17 अगस्त को गंगोद्भव कुंड से उभयेश्वर महादेव तक निकलने वाली कावड़ यात्रा की सफलता के लिए बुधवार को गणपति को यात्रा में आमंत्रित किया गया। सात दिवसीय समारोह के चौथे दिन विश्वविद्यालय मार्ग स्थित प्राचीन जूना गणेश मंदिर में भगवान गणेश का 101 किलो गुड़ के जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद भव्य महाआरती हुई।महादेव धर्मोत्सव समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अभिजीत मुहूर्त में शाम 4 बजे पंडित ओमप्रकाश शर्मा के सान्निध्य में 11 पंडितों ने श्रीगणपति अथर्वशीर्ष के 1008 पाठ किए। मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश का गुड़ के जल से अभिषेक किया। मंदिर में दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी रही। श्रद्धालुओं ने गणपति से कावड़ यात्रा की सफलता के साथ क्षेत्र में सुख-शांति और अच्छी वर्षा की कामना की।समिति संयोजक देवेन्द्र बैरवा और रोशननाथ ने बताया कि शाम तक चले अभिषेक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। अभिषेक के बाद विधिवत पूजा-अर्चना और महाआरती की गई। श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी की गई।महाआरती में यज्ञ नारायण शर्मा, महेश भावसार, एडवोकेट रामकृपा शर्मा, मानसिंह हाड़ा, नितेश पुरोहित, भगवती लाल पालीवाल, विजय वैष्णव, देवेन्द्र बैरवा, भावना कुमावत, रोशननाथ, आनंदीलाली चित्तौड़ा, शिवशंकर पालीवाल, ओम साहू, वीणा राजगुरू और कमला टांक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। गुरुवार को गूंजेंगे शिव भजनसात दिवसीय समारोह के पांचवें दिन गुरुवार को गंगोद्भव परिसर स्थित राजराजेश्वर मंदिर में भजन संध्या होगी। समारोह संयोजक एडवोकेट रामकृपा शर्मा ने बताया कि श्री एकलिंगनाथ सत्संग मंडल आम्बादरकत के कार्यकर्ताओं की ओर से शाम 5 बजे से भजन संध्या आयोजित की जाएगी। लोकेश जोशी और नरेश औदिच्य के सान्निध्य में होने वाली भजन संध्या में श्रद्धालु शिव भजनों के जरिए आराधना करेंगे और 17 अगस्त की कावड़ यात्रा की सफलता की कामना करेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation माहेश्वरी परिषद का देश भक्ति पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन