24 News Update उदयपुर 12 अगस्त। सामाजिक संस्था माहेश्वरी परिषद की ओर से स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर भारत उत्सव-विविधता में एकता कार्यक्रम का भव्य एवं देशभक्तिमय आयोजन किया गया।कार्यक्रम संयोजिका नीता मूंदड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में देशप्रेम, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय एकता की ऐसी मनमोहक झलक देखने को मिली, जिसने उपस्थित सभी लोगों के हृदय को देशभक्ति की भावना से भर दिया। कार्यक्रम में सदस्यों ने देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति, परंपराओं और पारंपरिक वेशभूषाओं को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया। विविध राज्यों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम स्थल पर भारत की सांस्कृतिक विविधता के रंग बिखेर दिए और “विविधता में एकता” की भावना को जीवंत कर दिया। देशभक्ति गीतों, नृत्य, कविताओं एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। प्रत्येक प्रस्तुति में देश के प्रति प्रेम, सम्मान और गर्व की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। तिरंगे के रंगों से सजे परिधानों, विभिन्न राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजनों और देशभक्ति के नारों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित देशभक्ति हाउजी, प्रश्नोत्तरी एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों ने उत्सव में चार चांद लगा दिए। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कार्यक्रम का आनंद लिया।इस अवसर पर डॉ. जी.एल. डाड, कमलेश मूंदड़ा, कौशल्या गट्टानी, जनक बांगड़, आशा नारानीवाल, राम कोगटा, कविता बलदवा, विशाल तापडिय़ा, कुसुम सोमानी, गोपाल काबरा एवं श्रद्धा गट्टानी ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन नीता मूंदड़ा ने किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 140 मरीजों की निशुल्क नेत्र सर्जरी, 350 पौधों से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश गणपति को कावड़ यात्रा का न्योता, 101 किलो गुड़ के जल से हुआ अभिषेक, 17 को 21वीं विशाल कावड़ यात्रा