24 New sUpdate सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा फाउंडेशन तहसील सागवाड़ा की बैठक आयोजित हुई।बैठक जिला अध्यक्ष मोहन सिंह बारोट के मुख्य आतिथ्य तथा तहसील उपाध्यक्ष डॉ. महेश शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। तहसील अध्यक्ष विनोद पंड्या ने स्वागत उद्बोधन दिया। जिला अध्यक्ष द्वारा तहसील के पदाधिकारियों को फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हस्ताक्षरित आईडी पहनाकर नियुक्ति पत्र दिए गए एवं अपने उद्बोधन में फाउंडेशन के उद्देश्य और कर्तव्यों की जानकारी दी।मानवता के अंतर्गत सर्वसमाज में भाईचारा, समरसता, दुख-सुख में सहयोगी बनना, शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में सेवा, विधवा और वृद्धों को पेंशन दिलाने में प्रशासनिक सहयोग करना, बाल विवाह रोकने में प्रशासन का सहयोग करना तथा पीड़ितों को अन्याय से मुक्ति दिलाना आदि कार्य करना मूल उद्देश्य है, जिसको हम सभी को मिलकर पूरा करना होगा।डॉ. शुक्ला ने ईमानदारी से एवं आत्मविश्वास के साथ अ.मा.सू. फाउंडेशन की योजनाओं को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने का आह्वान किया। संचालन तहसील महासचिव अनिल पुरोहित तथा आभार भरत पंड्या, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने व्यक्त किया।बैठक में प्रभाशंकर पुरोहित वरिष्ठ उपाध्यक्ष, देवीलाल पंचाल प्रमुख सचिव, अरविंद शाह उपाध्यक्ष, महिपाल सिंह चौहान महामंत्री उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ओलंपियन व अर्जुन अवॉर्डी तीरंदाज मीणा के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी