24 News Update उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक श्री योगेश गोयल के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री गोपाल स्वस्प मेवाड़ा एवं वृत्ताधिकारी गिर्वा श्री गोपाल चंदेल के सुपरविजन में थानाधिकारी श्री राजेन्द्र सिंह चारण के नेतृत्व में पुलिस थाना गोवर्धनविलास की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।दिनांक 14.02.2026 को बलिचा कृषि मंडी क्षेत्र से एक अंतर-राज्यीय शातिर नकबजन मदन नाथ उर्फ गदेडी (पुत्र: रामू उर्फ रामलाल उर्फ सोहननाथ, निवासी—इन्द्रा कॉलोनी, कच्ची बस्ती, चुंगी नाका सेक्टर-14, थाना गोवर्धनविलास, जिला उदयपुर) को अवैध हथियार (तलवार) के साथ गिरफ्तार किया गया। घटना का विवरणसूचना मिली थी कि मदन नाथ उर्फ गदेडी बलिचा कृषि मंडी क्षेत्र में हाथ में तलवार लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तलवार जब्त कर उसे मौके से गिरफ्तार किया। इस संबंध में प्रकरण संख्या 77/26, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आपराधिक पृष्ठभूमिआरोपी पिछले 10 वर्षों से फरार चल रहा था और उदयपुर, राजसमंद, डुंगरपुर, पाली, सिरोही सहित गुजरात के कई जिलों में चोरी, नकबजनी व लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका है। इसके विरुद्ध करीब 25 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वांछित प्रकरण (संक्षेप)थाना शिवगंज (सिरोही) — लूट, धारा 193(9) बीएनएसथाना फालना (पाली) — लूट, धारा 193(9) बीएनएसथाना बाली (पाली) — लूट, धारा 193(9) बीएनएसथाना गोवर्धनविलास — 2 प्रकरण, स्थायी वारंटीथाना राजनगर (राजसमंद) — 2 प्रकरण, स्थायी वारंटीथाना डुंगरपुर — 1 प्रकरण, स्थायी वारंटीथाना अम्बामाता — 1 प्रकरण, गिरफ्तारी वारंटीइसके अतिरिक्त गुजरात के विभिन्न थानों में भी वांछित कार्रवाई में शामिल टीमश्री राजेन्द्र सिंह — थानाधिकारी, गोवर्धनविलासश्री मनोहर सिंह — स.उ.नि.श्री दिनेश सिंह — कांस्टेबलश्री सुरेन्द्र सिंह — कांस्टेबलश्री अंकित सिंह — कांस्टेबल Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पुरुष वर्ग में जयपुर, महिला वर्ग में अजमेर बनी टीम चैंपियन, अजय राज गुर्जर ‘स्ट्रॉन्ग मैन ऑफ राजस्थान’, पायल चौहान ‘स्ट्रॉन्ग वूमेन ऑफ राजस्थान’ उदयपुर-असारवा वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी, दिखा अपार उत्साह