24 News Update उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक श्री योगेश गोयल के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री गोपाल स्वस्प मेवाड़ा एवं वृत्ताधिकारी गिर्वा श्री गोपाल चंदेल के सुपरविजन में थानाधिकारी श्री राजेन्द्र सिंह चारण के नेतृत्व में पुलिस थाना गोवर्धनविलास की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।
दिनांक 14.02.2026 को बलिचा कृषि मंडी क्षेत्र से एक अंतर-राज्यीय शातिर नकबजन मदन नाथ उर्फ गदेडी (पुत्र: रामू उर्फ रामलाल उर्फ सोहननाथ, निवासी—इन्द्रा कॉलोनी, कच्ची बस्ती, चुंगी नाका सेक्टर-14, थाना गोवर्धनविलास, जिला उदयपुर) को अवैध हथियार (तलवार) के साथ गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरण
सूचना मिली थी कि मदन नाथ उर्फ गदेडी बलिचा कृषि मंडी क्षेत्र में हाथ में तलवार लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तलवार जब्त कर उसे मौके से गिरफ्तार किया। इस संबंध में प्रकरण संख्या 77/26, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
आपराधिक पृष्ठभूमि
आरोपी पिछले 10 वर्षों से फरार चल रहा था और उदयपुर, राजसमंद, डुंगरपुर, पाली, सिरोही सहित गुजरात के कई जिलों में चोरी, नकबजनी व लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका है। इसके विरुद्ध करीब 25 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
वांछित प्रकरण (संक्षेप)
थाना शिवगंज (सिरोही) — लूट, धारा 193(9) बीएनएस
थाना फालना (पाली) — लूट, धारा 193(9) बीएनएस
थाना बाली (पाली) — लूट, धारा 193(9) बीएनएस
थाना गोवर्धनविलास — 2 प्रकरण, स्थायी वारंटी
थाना राजनगर (राजसमंद) — 2 प्रकरण, स्थायी वारंटी
थाना डुंगरपुर — 1 प्रकरण, स्थायी वारंटी
थाना अम्बामाता — 1 प्रकरण, गिरफ्तारी वारंटी
इसके अतिरिक्त गुजरात के विभिन्न थानों में भी वांछित
कार्रवाई में शामिल टीम
श्री राजेन्द्र सिंह — थानाधिकारी, गोवर्धनविलास
श्री मनोहर सिंह — स.उ.नि.
श्री दिनेश सिंह — कांस्टेबल
श्री सुरेन्द्र सिंह — कांस्टेबल
श्री अंकित सिंह — कांस्टेबल

