24 News Update जयपुर। राज्य में हो रही बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और चक्रवाती असर के बीच किसानों के लिए राहत की खबर सामने आई है। अब कटाई के बाद खेत में सुखाने के लिए रखी रबी फसल खराब होने पर भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा क्लेम मिल सकेगा।कृषि विभाग के अनुसार, कटाई के बाद अधिकतम 14 दिनों तक खेत में रखी फसल यदि असामयिक वर्षा या प्राकृतिक आपदा से खराब होती है, तो उसे बीमा कवरेज में शामिल किया गया है। इस प्रावधान के तहत किसानों को व्यक्तिगत आधार पर नुकसान की भरपाई की जाएगी।हालांकि इसका लाभ लेने के लिए एक शर्त अनिवार्य रखी गई है—बीमित किसानों को फसल खराब होने की सूचना 72 घंटे के भीतर देनी होगी। किसान कृषि रक्षक पोर्टल या हेल्पलाइन नंबर 14447 पर सूचना दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा संबंधित बीमा कंपनी, नजदीकी कृषि कार्यालय या बैंक में भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत जानकारी दी जा सकती है। कृषि विभाग ने बीमा कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि शिकायत मिलते ही तत्काल फील्ड सर्वे शुरू किया जाए, ताकि नुकसान का सही आकलन कर समय पर क्लेम का भुगतान किया जा सके। साथ ही अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने और किसानों को त्वरित राहत दिलाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रंग-रंगीली शाम में सजी गणगौर की महफिल, जयपुर पुष्करणा सखियों का बिंदोरा रहा खास 15 से 29 साल की उम्र है तो वीबी-जी राम जी का लोगो डिजाइन करो और जीतो 50 हजार