तपागच्छीय चार दादा गुरुदेवों की बड़ी पूजा का संगीतमय भव्य आयोजन24 News Update उदयपुर। श्री जैन श्वेताम्बर महासभा के तत्वावधान में तपागच्छ उदगम स्थली आयड़ तीर्थ में तपा विरुद्ध धारक, आजीवन आयंबिल तप के घोर तपस्वी आचार्य जगच्चन्द्र सूरि साधना स्थली 800 वर्ष प्राचीन उपाश्रय में गुरुमूर्ति, प्राचीन गुरुचरण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं पांच अभिषेक का आयोजन किया गया।महासभा के महामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि तपा विरुद्ध धारक, जंगमयुगप्रधान, प्रत्यक्ष चमत्कारी, भगवान महावीर के 44वें पट्टधर आचार्य जगच्चन्द्र सूरि महाराज की गुरु प्रतिमा उन्हीं के साधना स्थल पर निर्मित प्राचीन मंदिर में स्थापित की गई। जिनमें प्राचीन चरण शतार्थी बृहद गच्छाधिपति आचार्य सोमप्रभसूरि महाराज, नवतत्व प्रकरण रचियता बृहद आचार्य मणिरत्न सूरि महाराज, चैत्रवाल गच्छीय महो देवभद्रगणि महाराज, संविग्न शिरोमणि आचार्य जगच्चन्द्र सूरि महाराज, कर्मग्रंथ रचियता आचार्य देवेंद्र सूरि महाराज, बृहद तपागच्छाधिपति आचार्य विजयचंद्रसूरि महाराज, शत्रुंजय तीर्थोद्धारक बृहद तपागच्छाधिपति आचार्य रत्नाकर सूरि महाराज एवं शत्रुंजय तीर्थोद्धारक बृहद तपागच्छाधिपति आचार्य विद्यामण्डन सूरि महाराज के चरण पादुकाओं (पगलयाजी) की स्थापना की गई। यह आयोजन तपागच्छीय पंजाब देशोद्घारक श्रीमद् आत्म वल्लभ समुद्र इंद्रदिन्न सूरि महाराज की यशस्वी पाट परंपरा के क्रमिक पट्टधर तथा पंजाब केसरी पूज्य आचार्य विजय वल्लभ सूरि समुदाय के प्रवर्तमान गच्छाधिपति, पद्मश्री विभूषित, आयड तीर्थ में जीर्णोद्घार और पुन: प्रतिष्ठादि के साथ साथ विकास की गंगा प्रवाहित करने वाले आचार्य विजय नित्यानंदसूरि महाराज की निश्रा में आयोजित हुआ। उसके बाद तपागच्छीय चार दादा गुरुदेवों की बड़ी पूजा का संगीतमय भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर कुलदीप नाहर, सतीश कच्छारा, अभय नलवाया, चतर सिंह पामेचा, राजेन्द्र जवेरिया, राजेश जावरिया, राकेश चेलावत, रविन्द्र पंजाबी, भूषण भाई शाह, अशोक जैन, संजय पंजाबी, चिमनलाल गांधी, रमेश सिरोया, अनिल मेहता, महेश कोठारी सहित Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अष्टमी पर कालका माता मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, महाआरती का आयोजन गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 16 घरेलू व 2 कमर्शियल सिलेंडर जब्त