24 News Update निम्बाहेड़ा कविता पारख। क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न समाजसेवी संगठनों के द्वारा किए जा रहे कार्यों से हटकर लायंस क्लब के पीड़ित मानव की सेवा वाले संविधान के अनुरूप कार्य कर दूसरों के लिए मील का पत्थर बनें।उक्त विचार रविवार को लॉयन्स क्बल निम्बाहेड़ा गोल्ड (प्रान्त 3233 ई-2) वर्ष 2025-26 के नवीन अध्यक्ष, पदाधिकारियों एवं संचालन मण्डल के पदस्थापना एवं चार्टर डे समारोह के दौरान पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। कृपलानी ने लायंस क्लब गोल्ड के सदस्यों से केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार कर वंचितों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने का आग्रह किया। समारोह में अन्य अतिथियों ने भी अपना उद्बोधन दिया।लॉयन्स क्बल निम्बाहेड़ा गोल्ड (प्रान्त 3233 ई-2) वर्ष 2025-26 के नवीन अध्यक्ष, पदाधिकारियों एवं संचालन मण्डल के पदस्थापना एवं चार्टर डे समारोह का आयोजन नगर के वण्डर टाउन हॉल में आयोजित हुआ। समारोह के अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली, उपप्रान्तपाल द्वितीय लायन सीपी विजयवर्गीय, पूर्व बहुप्रान्तीय अध्यक्ष लायन अरविंद चतुर, संभागीय अध्यक्ष लायन दिनेश बाबानी, क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन विजय आगार मंचासीन रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा लायंस क्लब गोल्ड संस्थापक सर मेल्विन जोन्स एवं मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ववलन कर किया गया।समारोह विशिष्ट एवं पदस्थापना अधिकारी एवं पूर्व बहु प्रांतीय अध्यक्ष लायन अविनाश शर्मा ने क्लब के नए अध्यक्ष विक्रमादित्य खेरोदिया सहित पदाधिकारियों एवं संचालन मण्डल को अपने पद के अनुरूप कर्तव्य अनुसार कार्य करने की जानकारी प्रदान कर शपथ दिलाई।समारोह के दौरान लायंस क्लब निम्बाहेड़ा के संस्थापक सदस्य एवं नेत्रदान प्रकल्प से जुड़े लायन डॉ. जे.एम. जैन का शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया, वहीं वर्ष 2024-25 में श्रेष्ठ सेवाओं के लिए बहु प्रांतीय में निम्बाहेड़ा क्लब को बेस्ट क्लब के लिए चुने जाने पर बहु प्रांतीय अध्यक्ष 2024-25लायन संजीव जैन द्वारा दिये गए स्मृति चिन्ह को पूर्व बहु प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद चतुर ने सौंपा। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान वर्ष प्रयन्त उत्कर्ष कार्य करने वाले लायन अभिषेक सोनी एवं लायन श्याम सुंदर अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन लायन गोपाल सोनी कोटा के द्वारा किया गया तथा आभार नव नियुक्त अध्यक्ष लायन विक्रमादित्य खेरोदिया ने व्यक्त किया।इस अवसर पर लियो डिस्ट्रिक चेयरपर्सन लायन कविता मिंडा मंदसौर, लायन क्लब गोल्ड के सचिव विकास मून्दड़ा, कोषाध्यक्ष दीपक सोनी, उपाध्यक्ष अभिषेक सोनी, इंद्र कुमार जीवनानी, शिवनारायण धूप्पड़, सहसचिव योगेश कुमावत, सह कोषाध्यक्ष दीपक खटोड़, टेल ट्वीस्टर कुलदीप प्रजापत, टेमर प्रहलाद दशोरा, मेम्बरशिप चेयरमैन सुरेश सहलोत, मीडिया प्रभारी श्यामसुंदर अग्रवाल, नेत्रदान प्रभारी डॉ. आर. आर. विश्नोई, हरिओम तुर्किया, कैलाश चारण, क्लब सर्विस चेयरपर्सन नितेश शर्मा, मैनेजिंग चेयरपर्सन लायन सत्यप्रकाश जैथलिया, क्लब चीफ एडमिस्ट्रेटर लायन कैलाश लड्ढा, आईपीपी गोविन्द सोनी, क्लब एडवाईजर कुलदीप अग्रवाल, रमेश तोतला, गोपाल पंचौली, इन्द्र कुमार जीवनानी, राजेश बहरानी, पुनीत जीवनानी, नितेश अग्रवाल, रवि दशोरा, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर लायन गोपाल नरेड़ी, लायन मोहसीन अहमद, लायन बंशीलाल जीवनानी, राजकुमार अग्रवाल, हरीश आहूजा, दिलीप कुदाल, तेजेन्द्रपाल सिंह, अनिल धूत, हीरानन्द लालवानी, लायन जगदीश राजोरा, अशोक खेरोदिया सहित मन्दसौर, नीमच, मनासा, चित्तौड़गढ़, कपासन, फतहनगर, प्रतापगढ़, उदयपुर, आबूरोड, पिंडवाड़ा एवं लायंस क्लब निम्बाहेड़ा के पदाधिकारी एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी,, नगर के कई गणमान्य उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नगर परिषद यूनियन बैठक में कार्यकारिणी का गठन सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद हेतू मीणा एवं महामंत्री पद हेतू चौहान को निर्वाचित किया गया विधायक कृपलानी ने दी विश्व फोटोग्राफ दिवस की शुभकामनाएं