24 News Update निम्बाहेड़ा कविता पारख। पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने विश्व फोटोग्राफी दिवस पर सभी फोटोग्राफरों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मंगलवार को स्थानीय भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर फोटोग्राफर एसोसिएशन निम्बाहेड़ा से जुड़े फोटोग्राफरों के साथ फोटो खिंचवाकर एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष विक्रम कुमावत को भी बधाई दी।विधायक कृपलानी ने कहा कि फोटोग्राफी न केवल एक कला है, बल्कि यह जीवन के पलों को कैप्चर करने और उन्हें अमर बनाने का एक सर्वसुलभ साधन भी है। फोटोग्राफर हमारी सांस्कृतिक विविधता, प्रदेश की समृद्ध विरासत और सुंदरता को विश्व के सम्मुख प्रस्तुत करने का प्रभावी माध्यम हैं। विधायक कृपलानी ने कहा कि हमारे फोटोग्राफर साथी अपनी विधा में वैश्विक स्तर पर आ रही अद्यतन तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर अपनी रुचि और व्यवसाय में अग्रसर हों। साथ ही फोटोस के माध्यम से समाज को अविस्मरणीय पलों व भावों को सदा के लिए सहेजने की धरोहर सौंपते रहें।इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पूर्व नगर महामंत्री विरेश चपलोत आदि सहित फोटोग्राफर एसोसिएशन के संरक्षक सतीश बाबेल, योगेश शर्मा, शंभू सिंह राजपूत, सोहन माली, जुगल किशोर कुमावत, उपाध्यक्ष अर्जुन व्यास, रोहित जैन, कोषाध्यक्ष विष्णु राव, सचिव तुलसीदास, महामंत्री दिनेश कुमावत, गोपाल मेनारिया, प्रचार-प्रसार मंत्री अनिल नेहरा, संगठन मंत्री रोहित धनगर मौजूद रहे।विश्व फोटोग्राफर दिवस पर गायों को हरा चारा खिलाकर की गौ सेवाएसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी की बागडोर कुमावत के हाथफोटोग्राफर एसोसिएशन द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस पर रेलवे फाटक स्थित श्री सांवरिया जी गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाकर एवं पौधारोपण कर मनाया गया।इस अवसर पर एसोसिएशन की एक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष पद पर विक्रम कुमावत, उपाध्यक्ष पद पर अर्जुन व्यास व रोहित जैन, कोषाध्यक्ष विष्णु राव, सचिव तुलसीदास, महामंत्री दिनेश कुमावत व गोपाल मेनारिया, प्रचार प्रसार मंत्री अनिल नेहरा, संगठन मंत्री रोहित धनगर को मनोनीत किया गया।इसी प्रकार कार्यकारिणी के संरक्षक पद पर सतीश बाबेल, योगेश शर्मा, शंभू सिंह राजपूत, सोहन माली, जुगल किशोर कुमावत का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इस अवसर पर पारस भाटी, राधेश्याम धाकड़, अजय बामनिया, पंकज कुमावत, सचिन कुमावत, मयूर वैष्णव, योगेश बंजारा आदि फोटोग्राफर उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लायंस क्लब निंबाहेड़ा गोल्ड के नए अध्यक्ष खेरोदिया का पदस्थापना एवं चार्टर डे समारोह का हुआ आयोजन केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं का प्रचार कर आमजन को करें लाभान्वित- विधायक कृपलानी 30 उपवास का प्रत्याख्यान कर ममता बंब बनीं प्रेरणा का स्रोत- मुनि श्री युग प्रभ का भावपूर्ण प्रवचन