उदयपुर। अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेलू में टीम सृजन शोध संस्थान, उदयपुर की ओर से विद्यार्थियों के लिए उपयोगी सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उदयपुर शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर बड़गांव ब्लॉक के इस विद्यालय में संस्था की ओर से 80 बैग और पानी की बोतलें वितरित की गईं। इसके साथ ही विद्यार्थियों को कॉपियां, बारहखड़ी, पेंसिल, रबर, शार्पनर और रंग सहित स्टेशनरी सामग्री भी दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय की ओर से अपर्णा अग्रवाल, देवेंद्र पालीवाल, अशोक नाहर सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने टीम सृजन शोध संस्थान के सदस्यों का तिलक लगाकर और उपरणा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर लक्ष्मी जैन ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें प्रेरक बातें बताईं और पढ़ाई के साथ अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रोत्साहित किया। यश नागर ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को टीम सृजन शोध संस्थान के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था दूर-दराज के क्षेत्रों तक पहुंचकर बच्चों की जरूरतों को समझने और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में काम कर रही है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बालक-बालिकाओं ने गीत, कविताएं और कहानियां प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में टीम सृजन शोध संस्थान के दीपिका गांधी, वंशिका तैली, यश सेन, यश नागर, निष्कर्ष वीरवाल, सुदर्शन सिंह, अरविंद सिंह भाटी और जितेंद्र मेघवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संस्था की इस पहल से विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री के साथ पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहन भी मिला। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हिमांशी जाट ने एथलेटिक्स में दिखाया दम, दो स्वर्ण पदकों के साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन पंचायत चुनाव में माकपा बढ़ाएगी सियासी ताकत, सात जिला परिषद सीटों पर लड़ने का ऐलान