24 News Updte सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के अहिंसा नगर में भगवान पार्श्वनाथ जिनालय के दो दिवसीय पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का ध्वजारोहण के साथ आगाज हुआ। प्रतिष्ठा महोत्सव आचार्य कनकनंदी एवं प्रतिष्ठाचार्य हसमुख पंडित के सानिध्य में राजेंद्र जैन (चार्टर्ड अकाउंटेंट) परिवार द्वारा ध्वजारोहण एवं 18000 दशाहुमड़ दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष दिनेश खोड़निया परिवार द्वारा पंडाल के उद्घाटन से हुआ। पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर दीप प्रज्वलन एवं पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट का लाभ खोड़निया परिवार ने प्राप्त किया। इस अवसर पर सौधर्म इंद्र – सुमतीलाल कौशल्या सरिया, भगवान के माता-पिता – नरेंद्र-धनकुंवर आजनिया, कुबेर इंद्र – भानु कुमार गोदावत, यज्ञनायक – दिलीप कुमार गोदावत, ईशान इंद्र – नीलेश संघवी सीए, सनत कुमार इंद्र – योगेश एवं प्रमोद संघवी, महेन्द्र इंद्र – राजेंद्र कुमार शाह सीए, महामंडलेश्वर राजा अनोखीलाल भूता, ध्वजारोहण कर्ता – राजेंद्र शाह सीए (स्वर्गीय सौभाग्यवती अनिशा पूर्वक दोसी) का 18000 दशाहुमड़ दिगंबर जैन समाज द्वारा शाल-दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम में सागवाड़ा के सेठ महेश नोगामिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र खोड़निया, महासचिव साधना कोठारी, हाई पॉवर कमेटी के अशोक जैन, कोषाध्यक्ष प्रमोद शाह, निलेश संघवी, अश्विन बोबड़ा, रिनेश कोठारी, दिनेश मेहता, कॉलोनी समाज के महावीर जैन, राजेश जैन, मिनेश शाह, दिनेश जांगा, नगोंलाल शाह, बदामीलाल खोड़निया, अरुणा खोड़निया सहित कई गणमान्य पदाधिकारी व आसपास के गांवों से समाजजन उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आज नगर के कुछ भाग व कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में चार से पांच घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी खनन माफियाओं के आगे बेबस जिम्मेदार विभाग! दिनदहाड़े जेसीबी से छलनी हो रहीं पहाड़ियां, करोड़ों का क्वार्ट्ज हो रहा पार