24 News Update उदयपुर। नगर निगम उदयपुर के आयुक्त एवं अधिकारियों द्वारा मुखर्जी चौक स्थित सब्जी मार्केट को अतिक्रमण बताते हुए वहां से सब्जी विक्रेता महिलाओं एवं स्ट्रीट वेंडर्स को हटाने का प्रयास किया गया। इस दौरान उनका सामान भी जब्त किया गया। नगर निगम की इस कार्रवाई के विरोध में ठेला व्यवसायी मजदूर यूनियन, नेशनल हॉकर फेडरेशन, श्रम संगठनों, विभिन्न राजनीतिक दलों तथा उदयपुर अंजुमन के पदाधिकारियों ने विरोध दर्ज कराया। नेशनल हॉकर फेडरेशन के राज्य सचिव याकूब मोहम्मद ने बताया कि ठेला व्यवसायी यूनियन के टीवीसी सदस्य धर्मेंद्र कुमावत, यूनियन अध्यक्ष बंशीलाल, मोहम्मद निजाम, सीटू के हीरालाल सालवी सहित अन्य लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट के तहत हेरिटेज मार्केट के लिए किए गए प्रावधानों का पालन करने की मांग की। उनका कहना था कि यह मार्केट करीब 70 वर्ष पुराना है, इसलिए यहां वर्षों से व्यवसाय कर रहे स्ट्रीट वेंडर्स को हटाया नहीं जा सकता।उन्होंने बताया कि शाम करीब 4 बजे विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडल एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नगर निगम आयुक्त से मुलाकात कर उन्हें पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया तथा उचित निर्णय लेने की मांग की। इस पर आयुक्त ने कुछ समय मांगते हुए बाद में निर्णय से अवगत कराने की बात कही।याकूब मोहम्मद ने कहा कि यह गरीब स्ट्रीट वेंडर्स की आजीविका और अस्मिता का मुद्दा है। वर्षों से यहां व्यवसाय कर रही महिलाओं को नगर निगम के तानाशाही रवैये के कारण उजाड़ा जा रहा है। नेशनल हॉकर फेडरेशन, उदयपुर ठेला व्यवसायी यूनियन, अंजुमन तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी इस कार्रवाई का कड़ा विरोध जताया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पुश्तैनी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराने का मामला: कुराबड़ पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचा, अब तक 6 गिरफ्तार प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के जन्मोत्सव पर बोहरा गणेश मंदिर में महाआरती, प्रदेश की खुशहाली की कामना, कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं