24 News Update. उदयपुर। श्रीलंका के कोलंबो में 18 से 21 सितंबर 2026 तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय त्रिकोणीय रोलबॉल सीरीज़ 2026-27 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। जिला रोलबॉल संघ उदयपुर के सचिव घनश्याम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि प्रतियोगिता में उदयपुर के पांच खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और सभी ने स्वर्ण पदक हासिल किए। कोच विक्रम सिंह ने बताया कि एशियन रोलबॉल फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उदयपुर के जूनियर वर्ग से निर्वाण लालवानी, जय सिंह, रिया आसवानी एवं वंशिका जैन, जबकि सब-जूनियर वर्ग से कृष्णा आसवानी ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज की। उदयपुर के पांचों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर देश, राजस्थान एवं उदयपुर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन पर राजस्थान रोलबॉल संघ के चेयरमैन मनोहर कान्त, अध्यक्ष करण सिंह शेखावत एवं महासचिव पुष्पेन्द्र कुमार मित्तल, जिला रोलबॉल संघ उदयपुर के अध्यक्ष डॉ. जोगेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, डी.जी., कलीम अंसारी , मुकेश दांत्या एवं दिलीप कुमार सहित पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों एवं कोच को अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। श्रीलंका की धरती पर भारत की जीत और उदयपुर के पांचों खिलाड़ियों द्वारा स्वर्ण पदक हासिल करना उदयपुर के रोलबॉल के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एक नारी, पड़ी भाजपा पर भारी, बिना चुनाव लड़े बन गई चेयरमैन, ना पुलिसिया धौंस काम आई ना यूडीए का नोटिस—नोटिस वाला खेल, जबर्दस्त ड्रामे के बीच फतहनगर—सनवाड़ में पलटी बाजी दबाव की राजनीति की जबर्दस्त किरकिरी!!! राजस्थान विद्यापीठ में एआईसीटीई-अटल प्रायोजित 6-दिवसीय राष्ट्रीय एफडीपी का भव्य शुभारंभ