उदयपुर। जोनल रेलवे ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (जेडआरटीआई), उदयपुर में आधुनिक कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र (सीबीटी) शुरू किया गया है। डिजिटल प्रशिक्षण और परीक्षा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नवनिर्मित सीबीटी केंद्र भारतीय रेल के देशभर में संचालित जेडआरटीआई संस्थानों में स्थापित आधुनिक सीबीटी प्रयोगशालाओं में से एक है। केंद्र पर प्रशिक्षण और परीक्षाओं के लिए तकनीक-सक्षम एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध होगा। हाल ही में उदयपुर दौरे पर आए उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने सीबीटी केंद्र का शुभारंभ किया। केंद्र की स्थापना का कार्य स्मार्टमाईल ग्लोबल टेक्नोलॉजिज प्राइवेट लिमिटेड ने पूरा किया। यह कार्य जेडआरटीआई उदयपुर के प्रधानाचार्य जय प्रकाश तथा अजमेर मंडल के वरिष्ठ संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर रामावतार मीणा के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण में पूरा किया गया। सीबीटी केंद्र शुरू होने से नामित अभ्यर्थी सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण में कंप्यूटर आधारित प्रशिक्षण एवं परीक्षाएं दे सकेंगे। परीक्षा परिणाम रियल-टाइम आधार पर उपलब्ध होने से परीक्षा प्रक्रिया तेज और अधिक प्रभावी होगी।रेलवे के अनुसार इस केंद्र के माध्यम से डिजिटल प्रशिक्षण, परीक्षा और मूल्यांकन की सुविधाओं को आधुनिक रूप दिया गया है। इससे अभ्यर्थियों को तकनीक आधारित प्रशिक्षण एवं परीक्षा की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मूर्ति खंडित मामला : निगम के नोटिस पर विधवा महिलाओं ने कलेक्टर से कहा—45 साल पुराना मकान, बेदखली हुईं तो सड़क पर आ जाएंगे