24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे ने जुलाई माह में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एक बड़ा निर्णय लिया है। विशेष रूप से उदयपुर से चलने वाली रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी कर हजारों यात्रियों को लाभ देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसके तहत कुल 46 जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणियों के कुल 120 डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। इस निर्णय से न केवल राजस्थान बल्कि देश के विभिन्न भागों से जुड़ी रेल यात्राएं अधिक आरामदायक होंगी। रेलवे प्रशासन का यह कदम विशेषकर ग्रीष्मावकाश और श्रावण मास में तीर्थ यात्राओं, पर्यटन तथा विवाह समारोहों के चलते यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को ध्यान में रखकर लिया गया है। डिब्बों की यह अस्थाई बढ़ोतरी न केवल भीड़ को नियंत्रित करेगी बल्कि यात्रियों को कंफर्म टिकट पाने की संभावना भी बढ़ाएगी।उदयपुर से संबंधित प्रमुख बढ़ोतरी:उदयपुर की तीन प्रमुख रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।गाड़ी संख्या 20473/20474 दिल्ली सराय – उदयपुर सिटी – दिल्ली सराय एक्सप्रेस में 1 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक दिल्ली से और 2 जुलाई से 1 अगस्त 2025 तक उदयपुर से एक द्वितीय एसी व दो तृतीय एसी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है।गाड़ी संख्या 12991/12992 उदयपुर सिटी – जयपुर – उदयपुर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस में 1 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक दो द्वितीय कुर्सीयान एवं एक साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है।गाड़ी संख्या 20987/20988 उदयपुर सिटी – असारवा – उदयपुर सिटी एक्सप्रेस में 1 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक उदयपुर से और 2 जुलाई से 1 अगस्त 2025 तक असारवा से एक साधारण श्रेणी डिब्बे की बढ़ोतरी की गई है।गाड़ी संख्या 09721/09722 जयपुर – उदयपुर सिटी – जयपुर एक्सप्रेस में भी 1 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक जयपुर से और 2 जुलाई से 1 अगस्त 2025 तक उदयपुर से एक साधारण डिब्बे की बढ़ोतरी की गई है। उत्तर पश्चिम रेलवे के अन्य प्रमुख मार्गों पर बढ़ोतरी:रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने जानकारी दी कि इस निर्णय के अंतर्गत बीकानेर, अजमेर, जोधपुर, जयपुर, मदार, श्रीगंगानगर, जोधपुर और अन्य स्टेशनों से संचालित रेलगाड़ियों में भी अतिरिक्त डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। कुछ प्रमुख रेलगाड़ियों में किए गए परिवर्तन इस प्रकार हैं: गाड़ी संख्या 22471/22472 बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर में 1 द्वितीय एसी और 2 तृतीय एसी डिब्बे बढ़ाए गए हैं। गाड़ी संख्या 14707/14708 बीकानेर-दादर-बीकानेर में एक तृतीय एसी डिब्बा। गाड़ी संख्या 22977/22978 जयपुर-जोधपुर-जयपुर में एक प्रथम मय द्वितीय एसी डिब्बा और एक द्वितीय एसी डिब्बा। गाड़ी संख्या 19611/19614 एवं 19613/19612 अजमेर-अमृतसर-अजमेर में एक द्वितीय शयनयान डिब्बा। गाड़ी संख्या 19608/19607 मदार-कोलकाता-मदार में एक द्वितीय एसी डिब्बा। गाड़ी संख्या 12065/12066 अजमेर-दिल्ली सराय जनशताब्दी में एक द्वितीय कुर्सीयान डिब्बा। गाड़ी संख्या 19701/19702 जयपुर-दिल्ली कैंट में एक द्वितीय शयनयान डिब्बा। मालवा और पूर्वी भारत की ओर भी राहत: गाड़ी संख्या 14801/14802 जोधपुर-इंदौर-जोधपुर में तीन द्वितीय शयनयान व दो साधारण श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की गई है। गाड़ी संख्या 12465/12466 इंदौर-भगत की कोठी-इंदौर में भी यही बढ़ोतरी लागू है। वाराणसी व साबरमती मार्ग पर भी ध्यान: गाड़ी संख्या 14854/14853, 14864/14863 और 14866/14865 जोधपुर-वाराणसी सिटी-जो़धपुर में एक-एक तृतीय एसी डिब्बा जोड़ा गया है। गाड़ी संख्या 20485/20486 जोधपुर-साबरमती-जोधपुर में एक तृतीय एसी व दो द्वितीय शयनयान डिब्बों की बढ़ोतरी की गई है। गाड़ी संख्या 20492/20491 साबरमती-जैसलमेर-साबरमती में भी समान बढ़ोतरी की गई है।मुंबई और अन्य महानगरों की ओर सेवाएं:गाड़ी संख्या 14735/14736 श्रीगंगानगर-अम्बाला-श्रीगंगानगर, 04705/04706 श्रीगंगानगर-जयपुर-श्रीगंगानगर, 54754/54753 और 54756/54755 श्रीगंगानगर-बठिण्डा, 54766/54765 बठिण्डा-धुरी, इन सभी में पांच-पांच साधारण श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की गई है। गाड़ी संख्या 20475/20476 बीकानेर-मिरज-बीकानेर, 20483/20484 भगत की कोठी-दादर-भगत की कोठी, और 09653/09654 अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस, 09627/09628 अजमेर-सोलापुर आदि में भी द्वितीय शयनयान व तृतीय एसी (इकोनोमी सहित) श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अब कॉल पर नहीं सुनाई देगी अमिताभ बच्चन की चेतावनी, सरकार ने साइबर क्राइम वाली कॉलर ट्यून बंद की अहमदाबाद रथयात्रा में बेकाबू हुआ नर हाथी, दो मादा हाथियों की मदद से पाया गया काबू, अफरा-तफरी में मची भगदड़, किसी को गंभीर चोट नहीं, बड़ा सवाल-भीड़ में हाथी लाने की अनुमति क्यों?