24 न्यूज़ अपडेट मावली. मावली उपखंड क्षेत्र के नीलकंठ महादेव मंदिर राणेरा की पाल ढूंढिया नांदोली खुर्द पर नीलकंठ महादेव विकास समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का उद्घाटन मंगलवार सुबह 11 बजे महंत व मंदिर पुजारी घासीगिरीजी,लक्ष्मण गिरी,सोहन गिरी एवं समिति अध्यक्ष मांगी लाल चौबीसा की अध्यक्षता में समस्त सदस्यों द्वारा भव्य आतिशबाजी के साथ किया गया। मेले में सुरक्षा हेतु थाना वल्लभनगर द्वारा जाप्ता लगाया गया। मेले में पार्किंग व्यवस्था हेतु पार्किंग स्थल दरवाजे के पास रखा गया एवं दूसरी पार्किंग व्यवस्था मंदिर के पीछे उदाखेड़ा रोड पर की गई।। पूर्व अध्यक्ष शंकर प्रसाद गाडरी ने बताया कि ढूंढिया, नांदोली खुर्द,नेगडिया एवं आस पास के गांव से गांजे बाजे के साथ विशाल शोभायात्रा मंदिर परिसर पहुंची, समिति सदस्यों द्वारा भव्य शौभा यात्रा का स्वागत किया गया। मेले डॉलर चकरी झूला एवं मनिहारी की दुकानों पर एवं दर्शन लाभ लेने हेतु लोगों की भीड़ लगी रही। इसी क्रम में रात्री प्रोग्राम में भजन गायक श्रवण सेंद्री, भेरूलाल बारेगामा नृत्यांगना पायल नीलू कॉमेडी किंग जसिया मारवाड़ी एंड पार्टी द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही 26 फरवरी महाशिवरात्रि को ब्राह्मणों द्वारा यज्ञ,हवन एवं अभिषेक किया जाएगा साथ ही रात्रि प्रोग्राम में गायक कलाकार करण सोलंकी व भेरू लाल बारेगामा, नृत्यांगना राधिका शीतल एवं आकर्षक झांकियां द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा,27 फरवरी को दोपहर 3 बजे इनामी ड्रा खोला जाएगा एवं रात्रि प्रोग्राम में प्रसिद्ध नृत्यांगना एवं गायक रानी रंगीली लक्ष्मण गुर्जर महेंद्र सिंह कॉमेडी रमेश कुमावत एवं पार्टी द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष मांगी लाल चौबीसा, पूर्व अध्यक्ष शंकर प्रसाद गाडरी,सचिव ललित सिंह भाटी,देवीलाल जाट,नारायण चौबीसा,नारायण गुर्जर, लाला गुर्जर,किशनगुर्जर,किशन चौबीसा,कैलाश चौबीसा,पुष्कर प्रजापत,बंटी गाडरी,गंगाराम डांगी,बालू गाडरी,उमेश डांगी,सत्यनारायण चौबीसा,सोनू लोहार,नंदलाल लोहार, हेमेंद्र लोहार,मांगी लाल गाडरी,गणपत गुर्जर, सूरज एवं समस्त समिति सदस्य मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लोककला के अमर साधक डॉ. महेंद्र भानावत नहीं रहे, कला जगत में शोक की लहर, संसार से विदा, पर सृजन अमर रहेगा इनकम के चक्कर में गांधी ग्राउंड का कमर्शियल यूज, खिलाड़ी कहां खेलें, क्रीड़ा परिषद को देने की मांग