उदयपुर, 05 अक्टूबर। आयुर्वेद विभाग की ओर से आयोजित 49वें विशाल निःशुल्क आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा शिविर का सोमवार को शुभारंभ हुआ। भगवान धन्वंतरि के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ शुरू हुए इस शिविर में आमजन को आयुर्वेद और पंचकर्म चिकित्सा सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।
शिविर का शुभारंभ उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग उदयपुर डॉ. राजीव भट्ट, सहायक निदेशक डॉ. भानु कुमार जैन, सहायक निदेशक उदयपुर संभाग डॉ. राकेश सोलंकी, स्थानीय पार्षद कुलदीप मेहता, पूर्व पार्षद डॉ. शिल्पा पामेचा, चंदा औदीच्य और महेश पोरवाल सहित समाजसेवियों ने किया।


शिविर 5 से 9 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आमजन को निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श और निर्धारित पंचकर्म सेवाएं दी जा रही हैं। शिविर में स्थानीय नागरिकों के साथ विदेशी पर्यटकों ने भी भाग लिया और भारतीय आयुर्वेद तथा पंचकर्म चिकित्सा पद्धति के बारे में जानकारी ली। विदेशी पर्यटकों ने पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति में विशेष रुचि दिखाई।

शिविर प्रभारी एवं वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. शोभालाल ने बताया कि मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श के साथ निर्धारित पंचकर्म उपचार निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य आमजन तक आयुर्वेद चिकित्सा की पहुंच बढ़ाने और भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूकता पैदा करना है। 9 अक्टूबर को शिविर के अंतिम दिन विशेष अग्निकर्म चिकित्सा का आयोजन किया जाएगा। यह चिकित्सा डॉ. वीरेंद्र सिंह हाड़ा द्वारा कराई जाएगी।
शिविर में डॉ. संजय सोनी, डॉ. नितिन सेजू, डॉ. मोनिका सिंह, वरिष्ठ कंपाउंडर शंकर लाल खराड़ी, कंचन कुमार डामोर, कन्हैयालाल नागदा, नर्स वंदना शाक्तावत, चंद्रेश परमार, नर्स अंजना बारोट, हेमंत पालीवाल, नर्स संगीता रेगर, नर्स हीना रानी पाल, त्रिलोचना अहारी, राजेंद्र परिचारक गजेंद्र कुमार आमेटा, लालूराम गमेती और निर्भयसिंह भाटी चिकित्सा एवं अन्य सेवाएं दे रहे हैं। शिविर का आयोजन राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय, सिंधी बाजार, उदयपुर की ओर से किया जा रहा है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading