24 News Update चित्तौड़गढ़। मौसम विभाग, जयपुर द्वारा जिले में आगामी दिनों में अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए 28 एवं 29 जुलाई को जिले के सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में दो दिवसीय अवकाश घोषित किया है। यह आदेश कक्षा 1 से 12 तक के समस्त सरकारी एवं निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लागू होगा।जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और संभावित आपदा परिस्थितियों को देखते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अवकाश केवल विद्यार्थियों व आंगनबाड़ी केन्द्रों के लाभार्थियों के लिए रहेगा, जबकि विद्यालय एवं आंगनबाड़ी का शिक्षकीय एवं सहायक स्टाफ नियमित रूप से कार्य करेगा। कलक्टर श्री रंजन ने सख्त चेतावनी दी कि यदि किसी संस्था द्वारा इस आदेश की अवहेलना कर विद्यालय या आंगनबाड़ी केन्द्र का संचालन किया जाता है, तो संबंधित संस्था प्रभारी के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धाराओं के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर सोते दंपती का पर्स-मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा का औचक दौरा: मेवाड़ यूनिवर्सिटी में एग्रीकल्चर डिप्लोमा घोटाले का पर्दाफाश, FIR की घोषणा