सुभाष नगर जैन सोसायटी श्रीसंघ ने दीक्षार्थियों का किया बहुमान, सांसारिक जीवन त्याग कर जैन दीक्षा अंगीकार करेंगे चार पुण्य आत्माएं 24 News Update उदयपुर, 16 नवम्बर । जैन धर्म के पावन संयम मार्ग पर अग्रसर होने जा रहे चार मुमुक्षुओं के सम्मान में सोमवार को सुभाष नगर में भव्य वरघोड़ा एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। सांसारिक मोह-माया का त्याग कर जैन दीक्षा अंगीकार करने जा रहे चारों दीक्षार्थियों के त्याग, तपस्या और वैराग्य भाव को नमन करते हुए जैन समाज ने उनका भावपूर्ण बहुमान किया।सुभाष नगर जैन सोसायटी श्रीसंघ के अध्यक्ष राकेश नंदावत ने बताया कि इस अवसर पर मुमुक्षु दिलीप भाई 47 वर्ष, ज्योति बेन 45 वर्ष, छवि बेन 22 वर्ष एवं चार्वी बेन 14 वर्ष के संयम मार्ग पर अग्रसर होने को समाज के लिए गौरव एवं प्रेरणा का क्षण बताया गया। चारों मुमुक्षुओं के त्याग और वैराग्य की भावना की उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने अनुमोदना की। कार्यक्रम का आयोजन 140, सुभाष नगर, लेन नंबर 6 से प्रात: 10.30 बजे प्रारंभ हुआ। वरघोड़े का समापन प्रात: 11.30 बजे महावीर भवन, सुभाष नगर गली नंबर 3, पोरवाल किराना रोड पर हुआ। आयोजन के लाभार्थी कुंदन चंडालिया परिवार रहे। इस अवसर पर सुभाष नगर जैन सोसायटी श्रीसंघ की ओर से चारों दीक्षार्थियों का बहुमान एवं अभिनंदन किया गया। समारोह में महापौर पारस सिंघवी एवं क्षेत्रीय प्रमोद सामर बतौर अतिथि के रूप में मौजूद रहे।कार्यक्रम में सुभाष नगर जैन सोसायटी श्रीसंघ के अध्यक्ष राकेश नंदावत, उपाध्यक्ष मनीष नागौरी, महामंत्री हेमंत कोठारी, मंत्री सुरेश जैन, गगन तलेसरा, प्रकाश जैन एडवोकेट, निर्मल भंडारी एवं शांतिलाल कदमलिया सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। अमित लोढ़ा सहित अन्य समाजजनों ने भी दीक्षार्थियों का अभिनंदन कर उनके संयम जीवन की मंगलकामना की। समारोह में उपस्थित समाजजनों ने कहा कि सांसारिक सुख-सुविधाओं और मोह-माया का त्याग कर संयम का मार्ग अपनाना अत्यंत कठिन एवं महान निर्णय है। चारों मुमुक्षुओं का यह कदम समाज के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा का संदेश है। सभी ने उनके उज्जवल संयम जीवन एवं आध्यात्मिक साधना की सफलता के लिए मंगल कामना व्यक्त कीं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Post navigation उदयपुर के चार खिलाड़ी राजस्थान की जूनियर रोलबॉल टीम में चयनित कलम-दवात पूजन में माथुर समाज ने की भगवान चित्रगुप्त की आराधना, संगीतमय कथा ने बांधा समां