निम्बाहेड़ा में आधुनिक स्वास्थ्य जांच सुविधाओं का नया केंद्र शुरू, पैथोलॉजी, सोनोग्राफी, एक्स-रे और हेल्थ चेकअप की मिलेगी सुविधा निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। निम्बाहेड़ा शहर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच सुविधाओं के विस्तार की दिशा में रविवार को एक नई पहल हुई। शहर के जैन स्ट्रीट स्थित कोठारी साड़ी के सामने, मारू जी के भवन में स्थापित ओशन डायग्नोस्टिक एंड इमेजिंग सेंटर का युवा उद्योगपति पूरण आंजना सहित पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रहलाद सोनी, सुभाष शारदा सहित गणमान्यजनों ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर आरआरआर परिवार एवं धाकड़ परिवार के सदस्यों ने आमंत्रित अतिथियों, शहर के गणमान्य नागरिकों, शुभचिंतकों सहित पत्रकार साथियों का स्वागत किया। स्वास्थ्य जांच सुविधाओं के विस्तार की दिशा में नई पहल बदलती जीवनशैली और स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता के दौर में समय पर जांच और बीमारी की पहचान का विशेष महत्व है। कई स्वास्थ्य समस्याओं में शुरुआती स्तर पर जांच कराने से बीमारी की पहचान करने तथा उचित चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त करने में मदद मिलती है। ऐसे में निम्बाहेड़ा में ओशन डायग्नोस्टिक एंड इमेजिंग सेंटर की शुरुआत को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य जांच सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। सेंटर में पैथोलॉजी जांच, सोनोग्राफी, एक्स-रे तथा हेल्थ चेकअप जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई है। इन सुविधाओं से निम्बाहेड़ा शहर एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच के लिए स्थानीय स्तर पर एक नया विकल्प उपलब्ध होगा। इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के सदस्यों सहित चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ उपस्थित थे। इस अवसर पर आरआरआर ज्वेलर्स परिवार एवं धाकड़ परिवार ने उपस्थित अतिथियों, गणमान्य नागरिकों एवं शुभचिंतकों का स्वागत कर शुभकामनाओं हेतु आभार व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में तड़के 4:15 बजे तक काव्य रस में डूबे रहे हजारों श्रोता, शैलेश लोढ़ा सहित कवियों के मोहा श्रोताओं का मन सुबह पांच बजे निम्बाहेड़ा की गलियों में पहुंचे शैलेश लोढ़ा, नूरमहल स्कूल जाकर ताजा की बचपन की यादें