डूंगरपुर। जिला प्रमुख की कुर्सी के लिए डूंगरपुर में आज भाजपा और भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) आमने-सामने हैं। भाजपा ने कांतिलाल डामोर को प्रत्याशी बनाया है, जबकि बीएपी की ओर से पूर्व जिलाध्यक्ष अनुतोष रोत ने ताल ठोकी है। खास बात यह है कि कांग्रेस के नौ सदस्य होने के बावजूद पार्टी की ओर से अंतिम मुकाबले में प्रत्याशी नहीं उतारा गया। ऐसे में चुनाव का पूरा गणित कांग्रेस के रुख पर टिक गया है।जिला परिषद की 37 सीटों में भाजपा और बीएपी के पास 14-14 सदस्य हैं, जबकि कांग्रेस ने 9 सीटें जीती हैं। जिला प्रमुख बनाने के लिए 19 सदस्यों का समर्थन जरूरी है। यानी दोनों प्रमुख दलों को बहुमत के लिए पांच अतिरिक्त सदस्यों की जरूरत है। कांग्रेस के नौ सदस्य जिस खेमे के साथ जाएंगे, उसका संख्या बल बहुमत के पार पहुंच सकता है। दोनों प्रत्याशियों के पर्चे सही, मुकाबला तयबुधवार सुबह नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भाजपा के कांतिलाल डामोर और बीएपी के अनुतोष रोत के नाम सामने आए। जिला निर्वाचन अधिकारी देशलदान की मौजूदगी में दोनों नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच में दोनों पर्चे सही पाए गए। दोपहर एक बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित किया गया था। गठबंधन की बातचीत बेनतीजा, भाजपा ने भी नहीं खोले पत्तेचुनाव से पहले कांग्रेस और बीएपी के बीच गठबंधन को लेकर कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन जिला प्रमुख पद को लेकर सहमति नहीं बन पाई। बीएपी डूंगरपुर और सलूंबर में अपना जिला प्रमुख चाहती थी, जबकि कांग्रेस सीटों के अनुपात के आधार पर पदों का बंटवारा चाहती थी। बीएपी सांसद राजकुमार रोत ने भी बातचीत में सहमति नहीं बनने की बात कही थी। दूसरी ओर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ने गठबंधन से इनकार करते हुए भरोसा जताया कि पार्टी अपना जिला प्रमुख बनाएगी। बीएपी प्रत्याशी अनुतोष रोत ने पांच साल के विकास के विजन के साथ चुनाव लड़ने की बात कही। कांग्रेस के पूंजीलाल परमार भी पहुंचे थे नामांकन लेनेकांग्रेस की ओर से जिला परिषद सदस्य पूंजीलाल परमार नामांकन पत्र लेने पहुंचे थे। उनके साथ जिला महामंत्री नारायण पंड्या और पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज पाटीदार भी मौजूद थे। परमार ने उस समय कहा था कि गठबंधन को लेकर बातचीत जारी है। हालांकि अंतिम मुकाबले में भाजपा और बीएपी के प्रत्याशी ही रह गए। शाम को खुलेगा जिला प्रमुख का पत्ताजिला परिषद के ईडीपी सभागार में दोपहर 3 से 5 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। पूरे चुनाव पर जिले के राजनीतिक दलों की निगाहें टिकी हैं। एक नजर में चुनावी गणितपार्टी सदस्यभाजपा 14बीएपी 14कांग्रेस 9कुल 37बहुमत 19 Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डूंगरपुर में BAP बनी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत, 101 सीटों पर कब्जा; भाजपा-कांग्रेस दोनों पीछे