24 News Update निम्बाहेडा (कविता पारख)। राउच्चमाविद्यालय बिनोता में स्थानीय पीईईओ अधीनस्थ समस्त राजकीय विद्यालयों के संस्थाप्रधान व मण्डलाचारण, बरवाड़ा भगवानपुरा पीईईओ की शैक्षिक गुणवत्ता उन्नयन तथा जिले में ब्लॉक रेकिंग समीक्षा तथा शिक्षा विभाग की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाओं को लेकर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार मूंदड़ा के मुख्य आतिथ्य में तथा बिनोता पीईईओ डॉक्टर हीरालाल लुहार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई।बैठक में विशिष्ट अतिथि मण्डलाचारण पीईईओ रवींद्र सिंह सिसोदिया बरवाड़ा पीईईओ मोहम्मद राशिद कार्यालय से सूर्यकांत चौधरी रहे। समीक्षा बैठक में आधार -जनाधार ऑथेंटिकेशन जिला रैंकिंग एसएमसी- एसडीएमसी मासिक बैठक की एंट्री ज्ञान संकल्प पोर्टल पर आर्थिक सहयोग एमडीएम मासिक मैसेज राज सिम्स मासिक एंट्री एमडीएम के तहत नियमानुसार मीनू एवं दूध का वितरण तथा भोजन व दूध चखने वाले रजिस्टर का संधारण , यू डाईज डाटा विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रबंधन व नवाचारी कार्यक्रम जैसे मिशन स्टार्ट (स्मार्ट क्लास) निपुण भारत कार्यक्रम की प्रगति समीक्षा शैक्षिक गुणवत्ता को बढ़ाने एवं आगामी बोर्ड परीक्षा परिणाम उन्नयन की बेहतर कार्य योजना निर्माण, अपनी लाड़ो -राजश्री योजना पालनहार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना, निपुण भारत कार्यक्रम की प्रगति समीक्षा तथा पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ मिले, विद्यालय रिकॉर्ड संधारण आदि पर विचार रखें। समीक्षा बैठक में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार मूंदड़ा का स्थानीय विद्यालय के संस्था प्रधान डॉक्टर हीरालाल लुहार मंडला चारण के रवींद्र सिंह सिसोदिया बरवाड़ा के मोहम्मद राशिद स्थानीय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह शक्तावत महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के इंचार्ज जयप्रकाश तिवारी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भगवानपुरा के इंचार्ज लालचंद मीणा लक्ष्मीपुरा के हनुमान प्रसाद शर्मा संस्कृत विद्यालय के सुनील कुमार जैन भागल प्रथम के बापू लाल मीणा भागल द्वितीय के सुरेश वैष्णव स्थानीय विद्यालय के व्याख्याता राधेश्याम शर्मा कनिष्ठ सहायक विक्रम सिंह चौहान व्याख्याता मोहनलाल रावत कन्हैया लाल मीणा कालूराम मीणा वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक बंशीलाल मेघवाल वरिष्ठ अध्यापक लविशा गर्ग रोबिन्स कुमार बुधराज भंवरिया मधुबाला मुंदडा़ प्रहलाद वैष्णव भंवरलाल मेघवाल अंजलि महावर जानकी लाल तेली राजेंद्र वैष्णव जसवंत वैष्णव कीर्ति बाला कुमावत प्रियासोनी ललित कुमावत नैना कुम्हार अमित कुमावत सहित कार्मिक ने अपनी अपनी संस्था व प्रभारी ने बैठक में अपनी प्रगति रिपोर्ट की जानकारी दी। मूंदड़ा के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बनने के बाद पहली बार आगमन पर समस्त कार्मिकों ने मेवाड़ी परंपरा मंगल तिलक पगड़ी उपरणा द्वारा स्वागत किया। समारोह बैठक का संचालन व्याख्याता राधेश्याम शर्मा ने किया।आभार उप प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह शक्तावत ने जताया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading