24 News Update उदयपुर। जिले के भीण्डर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध हथियार निर्माण कारखाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से सात देशी बंदूकें और हथियार बनाने में प्रयुक्त सामग्री जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल तथा वृताधिकारी वल्लभनगर राजेन्द्र सिंह जैन के सुपरविजन में भीण्डर थानाधिकारी प्रशिक्षु आरपीएस रामकुमार भादू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को मिली आसूचना के आधार पर ग्राम बोरतलाई में दबिश दी गई, जहां आरोपी किशनलाल और उसके पुत्र हेमराज व हीरालाल बिना किसी लाइसेंस या वैध दस्तावेज के अवैध हथियार निर्माण का कारखाना संचालित कर रहे थे। पुलिस टीम ने मौके से पांच एकनाल टोपीदार देशी बंदूकें तथा दो अर्धनिर्मित बंदूकें बरामद की। इसके साथ ही हथियार बनाने में प्रयुक्त विभिन्न उपकरण और सामग्री भी जब्त की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध रूप से बंदूकें बनाकर उनकी बिक्री करने की तैयारी में थे। कार्रवाई के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में थाना भीण्डर में प्रकरण संख्या 37/2026 धारा 3/25 व 5/25 आयुध अधिनियम 1959 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।गिरफ्तार आरोपीकिशनलाल पुत्र उंकार, निवासी बोरतलाई मोड़, थाना भीण्डर, जिला उदयपुरहेमराज पुत्र किशनलाल, निवासी बोरतलाई मोड़, थाना भीण्डर, जिला उदयपुरहीरालाल पुत्र किशनलाल, निवासी बोरतलाई मोड़, थाना भीण्डर, जिला उदयपुर Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation तीन दिवसीय एमएस एक्सेल कार्यशाला का समापन, विद्यार्थियों को मिला रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण उदयपुर फाइल्स पर जूली बोले—दोनों भाजपाई, कार्रवाई क्यों नहीं?? क्या है जो दबाया जा रहा!! — मैं मर्यादा रख रहा हूं, वरना एक-एक परत यहीं खुल सकती है