Site icon 24 News Update

अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़, 7 देशी बंदूकें जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

24 News Update उदयपुर। जिले के भीण्डर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध हथियार निर्माण कारखाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से सात देशी बंदूकें और हथियार बनाने में प्रयुक्त सामग्री जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल तथा वृताधिकारी वल्लभनगर राजेन्द्र सिंह जैन के सुपरविजन में भीण्डर थानाधिकारी प्रशिक्षु आरपीएस रामकुमार भादू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को मिली आसूचना के आधार पर ग्राम बोरतलाई में दबिश दी गई, जहां आरोपी किशनलाल और उसके पुत्र हेमराज व हीरालाल बिना किसी लाइसेंस या वैध दस्तावेज के अवैध हथियार निर्माण का कारखाना संचालित कर रहे थे। पुलिस टीम ने मौके से पांच एकनाल टोपीदार देशी बंदूकें तथा दो अर्धनिर्मित बंदूकें बरामद की। इसके साथ ही हथियार बनाने में प्रयुक्त विभिन्न उपकरण और सामग्री भी जब्त की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध रूप से बंदूकें बनाकर उनकी बिक्री करने की तैयारी में थे। कार्रवाई के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में थाना भीण्डर में प्रकरण संख्या 37/2026 धारा 3/25 व 5/25 आयुध अधिनियम 1959 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तार आरोपी
किशनलाल पुत्र उंकार, निवासी बोरतलाई मोड़, थाना भीण्डर, जिला उदयपुर
हेमराज पुत्र किशनलाल, निवासी बोरतलाई मोड़, थाना भीण्डर, जिला उदयपुर
हीरालाल पुत्र किशनलाल, निवासी बोरतलाई मोड़, थाना भीण्डर, जिला उदयपुर

Exit mobile version