उदयपुर, 13 दिसंबर।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में न्याय, संविधान और मताधिकार की रक्षा के संकल्प को मजबूती देने के उद्देश्य से आयोजित ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान की महारैली में भाग लेने के लिए उदयपुर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए।

उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. संजीव राजपुरोहित ने बताया कि उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दिल्ली में आयोजित महारैली में सहभागिता के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।

इसी क्रम में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा के नेतृत्व में देहात जिला कांग्रेस के अंतर्गत आने वाली सभी छह विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हुए। इनमें खैरवाड़ा, वल्लभनगर, मावली, गोगुंदा, झाड़ोल एवं उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों से करीब पांच सौ से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता महारैली में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह महारैली लोकतंत्र, संविधान और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट आवाज बुलंद करने का मंच बनेगी, जिसमें देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता शामिल होंगे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading