आयड़ जैन तीर्थ में चार माह तक अनवरत बहेगी धर्म ज्ञान की गंगा24 News Update उदयपुर, 29 जुलाई। जल के बिना नदी, अतिथि के बिना आंगन और स्नेह के बिना संबंध जैसे अधूरे हैं, उसी प्रकार गुरु के बिना मनुष्य जीवन भी निरर्थक है। यह उद्बोधन मालव मार्तण्ड प्रबुद्ध प्रवर्तक आचार्य मुक्तिसागर सूरिश्वर महाराज ने गुरुपूर्णिमा के अवसर पर श्री आयड़ जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा में दिया। आचार्यश्री ने कहा कि संसार में केवल सद्गुरु ही जीव को आत्मोन्नति और मोक्षमार्ग की दिशा प्रदान कर सकते हैं। अन्य सभी सांसारिक संबंध जीवन को मोह और बंधनों की ओर ले जाते हैं, जबकि गुरु आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं।श्री जैन श्वेताम्बर महासभा के महामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि श्री आयड़ जैन मंदिर में आचार्यश्री का चातुर्मास चल रहा है। चातुर्मास के दौरान वे जीवन में धारण करने योग्य नौ आध्यात्मिक रत्नों का विवेचन कर रहे हैं। सामायिक के बाद दूसरे आध्यात्मिक आभूषण के रूप में उन्होंने प्रतिक्रमण का महत्व बताते हुए कहा कि मनुष्य दिनभर में अनेक प्रकार के पापों का अतिक्रमण करता है, जिनसे मुक्ति का श्रेष्ठ उपाय प्रतिक्रमण है। नियमित प्रात: एवं सायंकाल प्रतिक्रमण करने से दिन-रात में हुए दोषों का परिमार्जन संभव है।प्रवचन में आचार्यश्री ने आहार-विहार पर भी शास्त्रोक्त मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि आज मनुष्य ने अपने पेट को मानो पोस्ट बॉक्स बना दिया है, जिसमें कभी भी और कुछ भी डाल दिया जाता है। यह अनुचित है। भोजन सदैव द्रव्य, क्षेत्र, काल और भाव की मर्यादाओं के अनुरूप ही ग्रहण करना चाहिए।महामंत्री कुलदीप नाहर ने चातुर्मास के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न आराधना, साधना एवं तपश्चर्या की जानकारी देते हुए श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में आचार्यश्री के प्रेरक एवं चिंतनशील प्रवचनों का लाभ लेने का आग्रह किया।इस अवसर पर कुलदीप नाहर, अशोक जैन, राजेन्द्र जवेरिया, प्रकाश नागोरी, हेमंत सिंघवी, राजेश जवेरिया, दिनेश बापना, अभय नलवाया, कैलाश मुर्डिया, चतर सिंह पामेच, सतीश कच्छारा, दिनेश भण्डारी, चिमनलाल गांधी, प्रद्योत महात्मा, रमेश सिरोया, कुलदीप मेहता सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सद्गुरु शैलेश संत कुमार ब्रिजवानी के सान्निध्य में श्रद्धा का सैलाब, शक्तिनगर के बिलोचिस्तान भवन में हुआ भव्य आयोजन नारायण सेवा संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा