निंबाहेड़ा (कविता पारख), 20 अक्टूबर। चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा ब्लॉक में आदिवासी कांग्रेस संगठन की कमान हुकमीचंद भील को सौंपी गई है। राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की अनुशंसा पर हुई इस नियुक्ति को प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व की सहमति मिली। चित्तौड़गढ़ जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष मनोहर सिंह मीणा ने नियुक्ति आदेश जारी किया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया और राजस्थान आदिवासी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक गणेश घोघरा की सहमति से हुकमीचंद भील को यह जिम्मेदारी दी गई है। वे निंबाहेड़ा पंचायत समिति क्षेत्र के खैराबाद गांव के निवासी हैं। आदिवासी समाज को संगठन से जोड़ने की जिम्मेदारीब्लॉक अध्यक्ष के रूप में हुकमीचंद भील से आदिवासी समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने, गांव-गांव तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाने और क्षेत्र के जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की अपेक्षा है। साथ ही, उन्हें संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और ब्लॉक स्तर पर आदिवासी कांग्रेस को सक्रिय एवं मजबूत बनाने की जिम्मेदारी निभानी होगी।नियुक्ति पर क्षेत्र के कांग्रेसजनों, जनप्रतिनिधियों, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों, इष्टमित्रों, शुभचिंतकों और ग्रामवासियों ने प्रसन्नता जताते हुए हुकमीचंद भील को बधाई दी। उन्होंने नियुक्ति के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया और प्रदेशाध्यक्ष विधायक गणेश घोघरा का आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि हुकमीचंद भील आदिवासी समाज के हितों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कॉलेज फॉर्म भरने के बहाने छात्रों के दस्तावेज लिए, 25 हजार तक में बेचता था बैंक खाते; ABVP का पूर्व पदाधिकारी गिरफ्तार