उदयपुर, 20 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ का जन्म दिवस पर मंगलवार को सुबह से लेकर देर रात तक शहर के सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया।भारतीय जनता पार्टी राणा प्रताप मंडल की ओर से बोहरा गणेश मंदिर में आयोजित भव्य महाआरती में गजपाल सिंह राठौड ने पत्नी के साथ पूजा अर्चना कर पूरे देश में अमन चेन की कामना की। मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव ने बताया कि आरती में महापौर पारस सिंघवी, महामंत्री देवीलाल सालवी, सुरेद्र सिंह पंवार, जितेन्द्र मारू, सुनील जैन, गोपाल सालवी, लोकेश जोशी, ने भाग लिया।मीडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि समारोह में सभी कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से राठौड को उपरणा, बुके देकर सम्मान किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव, शरद बंसल, पार्षद विरेन्द्र सिंह सिसोदिया, डाॅ. कविता जोषी, उमेश मनवानी, वैभव भण्डारी, निशा सावली, सारिका सालवी , विशाखा खवास, तारा सुहालका राजेन्द्र गगरेचा दीपक नागदा, किरण जगडावत, वंदना प्रजापत , सुषमा चैहान, रचना शर्मा, सुनील वसीटा, संजीव जैन, मीनाक्षी जैन, भरत वैष्णव, चेतन वैष्णव, प्रतीक चैधरी सहित कार्यकर्ताओं ने राठौड का उपरणा ओढा कर सम्मान किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कल्लाजी चौराहे पर धू-धू कर जला रावण, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा हिरणमगरी भींडर में 12 लाख की चोरी का खुलासा, शातिर नकबजन कालू उर्फ दीता गिरफ्तार