24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। शिव महोत्सव समिति द्वारा आगामी 29 जुलाई को आयोजित होने वाली 20वीं विशाल कांवड़ यात्रा की तैयारियों के तहत सात दिवसीय धार्मिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को समारोह के चौथे दिन परशुराम चौराहे से एक भव्य गंगा कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें शहरभर से श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी देखने को मिली। यात्रा की शुरुआत विप्र फाउंडेशन जॉन ए की ओर से पारंपरिक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई।कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र पालीवाल ने बताया कि इस यात्रा में पांच पवित्र नदियों से लाया गया पावन जल बड़े कलशों में भरकर गंगोदभव तक ले जाया गया। पंडित डॉ. भगवती शंकर व्यास के वैदिक मंत्रों के बीच नरेंद्र पालीवाल, तुलसीराम मेनारिया, अर्चना शर्मा, राजकुमारी मेनारिया, देवकिशन मेनारिया और यज्ञनारायण शर्मा की अगुवाई में भव्य महाआरती संपन्न हुई। आरती में बड़ी संख्या में विप्र समाज के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।पुष्पवर्षा और जयघोषों के बीच निकली शोभायात्रामहाआरती के पश्चात गंगा कलश शोभायात्रा का आयोजन हुआ, जो परशुराम चौराहा, पानेरियों की मादड़ी चौराहा, मेनारिया गेस्ट हाउस, सेक्टर-3 मेन रोड, सेवाश्रम चौराहा होते हुए गंगोदभव कुंड पर संपन्न हुई। शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भक्तों का स्वागत किया गया। आगे डीजे की धुनों पर भक्त जयकारे लगाते हुए चल रहे थे, उनके पीछे दो पहिया और चार पहिया वाहनों का लंबा काफिला भी शामिल था। श्रद्धालुओं के लिए रास्ते में पानी, आइसक्रीम, मिल्क रोज, फल व अन्य प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।स्वागत एवं भागीदारीकलश यात्रा का भव्य स्वागत पूर्व पार्षद राकेश पोरवाल, महेशपुरी गोस्वामी, लोकेश गौड़, भरत जोशी, शांतिलाल जोशी, शैलेन्द्र जोशी, महेश भावसार, मनोहर चौधरी, अरविंद जारौली, गिरीश शर्मा, प्रवीण मारवाड़ी, रामेश्वर भट्ट व अन्य ने पुष्पवर्षा कर किया।संयोजक रामकृपा शर्मा ने जानकारी दी कि इस शोभायात्रा में पार्षद दुर्गेश मेनारिया, बजरंग सेना मेवाड़ के कमलेन्द्र सिंह पंवार, राकेश जोशी, बंशीलाल मेनारिया, भरत शर्मा, प्रकाश मेनारिया, अशोक आचार्य, लज्जाशंकर नागदा, मान सिंह हाड़ा समेत कई श्रद्धालु व कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल हुए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation संविधान बचाओ रैली में गुटबाजी के आरोप निराधारः कचरू लाल चौधरी हाईवे पर ट्रकों से तिरपाल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद