उदयपुर, 24 अप्रैल। आगामी प्रवेश सत्र को व्यवस्थित, पारदर्शी और विद्यार्थी हितैषी बनाने के उद्देश्य से भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय में शुक्रवार को विद्या प्रचारिणी सभा की हाल ही में महाराणा विश्वराजसिंह मेवाड़ की ओर से नियुक्त एडहॉक समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट एवं विभिन्न संकायों के अधिष्ठाताओं के साथ विस्तार से चर्चा करते हुए प्रवेश प्रक्रिया सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर दिशा-निर्देश जारी किए गए। अध्यक्षता एडहॉक चेयरपर्सन युवराज सिंह झाला ने की। इस दौरान समिति के सदस्य देवेंद्र सिंह पिपलाज, अचल सिंह देसूरी, दिलीप सिंह लूणदा, रघुवीर सिंह एवं नरेंद्र सिंह कच्छावा भी मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ समन्वय करते हुए प्रवेश प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने पर जोर दिया। बैठक में स्पष्ट किया गया कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, समयबद्ध और व्यवस्थित होनी चाहिए। इसके लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने, अभ्यर्थियों को समय पर सूचना उपलब्ध कराने और सहायता काउंटरों को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीटों की उपलब्धता, मेरिट प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।एडहॉक समिति ने निर्देश दिए कि प्रवेश के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था या देरी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी विभाग पूर्व तैयारी सुनिश्चित करें। साथ ही शिक्षण गुणवत्ता, संकायों के बीच समन्वय, परीक्षा प्रणाली और शैक्षणिक कैलेंडर को समय पर लागू करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में विद्यार्थियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए परामर्श एवं मार्गदर्शन सेवाओं को मजबूत करने का निर्णय भी लिया गया, ताकि नए विद्यार्थियों को प्रवेश से लेकर अध्ययन तक किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।विश्वविद्यालय प्रशासन ने समिति के सुझावों को सकारात्मक बताते हुए आश्वस्त किया कि सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए प्रवेश प्रक्रिया को सुचारू और प्रभावी तरीके से संपन्न कराया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हाथीपोल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लापता नाबालिग बच्चे को सुरक्षित परिजनों से मिलाया