24 News Update उदयपुर। उदयपुर जिले के कुराबड़ थाना क्षेत्र के बंबोरा गांव में चोरों ने सुनियोजित तरीके से एक घर को निशाना बनाते हुए महज आधे घंटे में लाखों के जेवर और नकदी पार कर दी। घटना गायरियों के मोहल्ले की है, जहां रविवार रात 10:30 से 11:00 बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया गया।जानकारी के अनुसार, पीड़ित राजू गायरी मुंबई में मजदूरी करते हैं, जबकि घर पर उनकी मां और पत्नी रहती हैं। वारदात के समय दोनों महिलाएं पास ही करीब 100 मीटर दूर, शंकर गायरी की बेटी के लग्न लिखने के कार्यक्रम में शामिल होने गई हुई थीं। इसी दौरान सूने घर को देख चोरों ने पहले मेन गेट का ताला तोड़ा, फिर कमरे का लॉक तोड़कर सीधे अलमारी तक पहुंच गए।चोर अलमारी से करीब आधा किलो चांदी के जेवर—जिनमें पैरों के कड़े और गले के आभूषण शामिल हैं—के साथ एक तोला सोना और 5 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात इतनी तेजी से हुई कि परिवार को भनक तक नहीं लगी।घटना का एक चिंताजनक पहलू यह भी है कि पूरे मोहल्ले में कहीं भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, जिससे चोरों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।कुराबड़ थानाधिकारी तेजूसिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया जा रहा है ताकि वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा सकें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री जनाब अमीन पठान साहब से मुलाकात कर सर्किट हाउस में किया स्वागत चित्तौड़गढ़-उदयपुर रेल खंड के पर ब्रिज—74 पर आरसीसी बॉक्स डालने का कार्य, रेल यातायात प्रभावित रहेगा