24 News Update उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत डी.एस.टी. (डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम) और थाना सूरजपोल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक होटल व्यवसायी को एमडीएमए नामक प्रतिबंधित ड्रग के साथ गिरफ्तार किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा और वृताधिकारी (नगर पूर्व) छगन पुरोहित के सुपरविजन में, डी.एस.टी. प्रभारी पुलिस निरीक्षक श्याम सिंह रत्नू और सूरजपोल थानाधिकारी रतन सिंह चौहान की टीम ने महिला थाने के सामने टेकरी रोड पर एक मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली। तलाशी में अभिमन्यु सिंह पुत्र घीसू सिंह (निवासी नाल का दरवाजा, देसुरी, जिला पाली; हाल निवासी पिलोवनी, थाना खिंवाड़ा, जिला पाली) के पास से 16 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए बरामद हुआ। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने यह ड्रग सुनिल पुत्र प्रकाश, निवासी जंभेश्वर नगर, जिला जोधपुर से खरीदकर लाने की बात कबूल की। पुलिस अब सप्लायर तक पहुंचने के लिए आगे की जांच कर रही है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
श्याम सिंह रत्नू – प्रभारी, डी.एस.टी.
रतन सिंह चौहान – थानाधिकारी, सूरजपोल
विरम सिंह – उ.नि.
शरीफ खान – स.उ.नि.
विक्रम सिंह – स.उ.नि., डी.एस.टी.
गणेश सिंह – हैड कांस्टेबल, डी.एस.टी.
शक्ति सिंह – कांस्टेबल, डी.एस.टी.
कमलेश – कांस्टेबल, डी.एस.टी.
जगदीश – कांस्टेबल, डी.एस.टी.
रमेश चंद्र – कांस्टेबल, सूरजपोल थाना
महेंद्र – कांस्टेबल, सूरजपोल थाना
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.