24 News update उदयपुर। “आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय” की सोच को साकार करते हुए उदयपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित सम्पत्तियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस थाना अंबामाता ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के अंतर्गत हिस्ट्रीशीटर विष्णु सेन उर्फ मुकेश सेन की अवैध सम्पत्ति को न्यायालय के आदेशानुसार कुर्क कर लिया है। यह उदयपुर पुलिस की इस प्रावधान के तहत पहली बड़ी और सफल कार्रवाई है। 30 मामलों में आरोपी है विष्णु सेन जिला पुलिस अधीक्षक श्री योगेश गोयल ने जानकारी दी कि भरतपुर जिले के थाना अटलबंद क्षेत्र निवासी विष्णु सेन उर्फ मुकेश सेन (उम्र 55), वर्तमान में अंबामाता थाना क्षेत्र के आमेट भवन, ब्रह्मपोल दरवाजा में रह रहा था। उसके विरुद्ध उदयपुर व अन्य जिलों के विभिन्न थानों में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों की आपूर्ति सहित गंभीर धाराओं के कुल 30 प्रकरण दर्ज हैं। वह थाना अंबामाता व थाना नाई (कालारोही) का हिस्ट्रीशीटर है। NDPS की धारा 68-एफ के तहत की गई जांच पुलिस द्वारा विष्णु सेन की सम्पत्तियों की गहन जांच की गई। जांच में यह तथ्य सामने आए कि आरोपी व उसके परिजनों ने आय के ज्ञात स्त्रोतों की तुलना में कई गुना अधिक सम्पत्ति अर्जित की है, जो मादक पदार्थों की अवैध तस्करी से प्राप्त आय से अर्जित की गई प्रतीत होती है। इस आधार पर NDPS एक्ट की धारा 68-एफ के तहत इस्तगासा तैयार किया गया। धारा 68-एफ एक महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधान है जिसके तहत मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित सम्पत्तियों को जब्त/कुर्क किया जा सकता है, जिससे इस प्रकार के अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। न्यायालय ने दिए कुर्की के आदेश पूर्व थानाधिकारी हनुवंत राजपुरोहित के नेतृत्व में प्रारंभ हुई जांच को वर्तमान थानाधिकारी श्री मुकेश सोनी ने आगे बढ़ाया। दिल्ली स्थित अधिकृत अधिकारी के समक्ष तथ्यपरक रिपोर्ट व आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए गए। आरोपी विष्णु सेन को भी अपने पक्ष में स्पष्टीकरण का अवसर दिया गया, किंतु वह सम्पत्तियों को वैध आय से अर्जित सिद्ध करने में असमर्थ रहा। पुलिस निरीक्षक मुकेश सोनी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निरीक्षक संजीव स्वामी द्वारा की गई सशक्त पैरवी के आधार पर न्यायालय ने पुलिस के ईस्तगासे को स्वीकार करते हुए आरोपी के दो मंजिला मकान, एक कार और एक मोटरसाइकिल को कुर्क करने के आदेश पारित किए। इस कार्रवाई में इन पुलिसकर्मियों की रही विशेष भूमिका: मुकेश सोनी – पुलिस निरीक्षक, थाना अंबामाता भरत सिंह – हैड कांस्टेबल राजकमल – कांस्टेबल नंदकिशोर – कांस्टेबल जगदीश – कांस्टेबल निलेश – कांस्टेबल Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत लॉन टेनिस प्रतियोगिता एवं श्रमदान का आयोजन यूडीए की आंखों के सामने दो साल तक होता रहा अतिक्रमण, अब जा कर की कार्रवाई: 18 करोड़ की सरकारी जमीन पर बना दीं दीवारें और कमरे