24 News Update उदयपुर। शहर के हिरण मगरी थाना पुलिस ने आदतन अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात बदमाश सुरेश उर्फ हड़िया के खिलाफ सख्त प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी पर पहले से दर्ज एक दर्जन मामलों के आधार पर उसे आमजन में दहशत फैलाने वाला अपराधी मानते हुए कार्रवाई की गई है। bपुलिस के अनुसार आरोपी सुरेश उर्फ हड़िया पुत्र रावा मोनिया, निवासी आवरी माता कच्ची बस्ती, हिरणमगरी, लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। उसके खिलाफ कुल 12 प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें से कई मामलों में न्यायालय में ट्रायल लंबित है। आरोपी पर क्षेत्र में भय का माहौल बनाने और संगठित तरीके से अपराध करने के आरोप हैं। थानाधिकारी की रिपोर्ट पर दर्ज हुआ मामलाइस संबंध में थानाधिकारी रविंद्र सिंह चारण की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। रिपोर्ट में उल्लेख है कि आरोपी लगातार अपराध कर आमजन में दहशत फैलाने का प्रयास कर रहा है, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 111(3) और 111(4) के तहत प्रकरण दर्ज किया है, जो आदतन अपराध और गंभीर आपराधिक गतिविधियों से संबंधित है। प्रकरण की जांच सहायक उप निरीक्षक जीवननाथ को सौंपी गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फोटो वायरल करने की धमकी देकर वसूली का प्रयास, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज ट्रेनों में पालतू जानवर ले जाने पर रेलवे सख्त: बिना बुकिंग पकड़े गए तो 6 गुना तक जुर्माना