24 News Update उदयपुर। हिरणमगरी थाना पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कैबीन व बीएसएनएल की डीपी से तांबे के तार चोरी करने वाली कालबेलिया महिला गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की वारदातों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ जुटाई हैं।केबिन तोड़ने व डीपी से तार चोरी की मिली थी शिकायतपुलिस के अनुसार 10 जनवरी को प्रार्थी दीपक सिंह पिता रतन सिंह, उम्र 33 वर्ष, जाति राजपूत, निवासी मकान नंबर 97, सेंट्रल एरिया हनुमान मंदिर, थाना हिरणमगरी, जिला उदयपुर ने थाने में एक टाइपशुदा रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट में बताया गया कि दिनांक 8 जनवरी 2026 की रात 2 बजे से 9 जनवरी 2026 की सुबह 4 बजे के बीच सेक्टर-4 चौधरी हॉस्पिटल रोड स्थित उसके कैबीन पर 5-6 महिलाओं द्वारा चोरी की नीयत से गेट तोड़ने का प्रयास किया गया, वहीं आसपास खड़े ठेलों को भी खोलने की कोशिश की गई।इसके अलावा पास ही स्थित बीएसएनएल की डीपी से तांबे के तार व अन्य सामग्री चोरी कर ली गई। प्रार्थी ने बताया कि उक्त महिलाएं आए दिन क्षेत्र में रेकी करती हुई देखी जाती हैं, जिसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से हुई। रिपोर्ट के आधार पर थाना हिरणमगरी में प्रकरण संख्या 15/26 धारा 303(2), 112(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।एसपी के निर्देशन में गठित हुई विशेष टीमघटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा तथा वृताधिकारी नगर पूर्व सूर्यवीर सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी हिरणमगरी भरत योगी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।टीम ने मुखबिर तंत्र, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की। जिला स्पेशल टीम और थाना हिरणमगरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार महिला अभियुक्तों के नामकमला कालबेलिया, पत्नी गणेश कालबेलिया, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम झाडोल फलासिया देवास, जिला उदयपुर, हाल निवासी प्रतापनगर चौराहे के पास डेरे, थाना प्रतापनगर, उदयपुर। नीतू कालबेलिया, पत्नी विक्रम कालबेलिया, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम लीलाधर, झाडोल फलासिया उदयपुर व करणपुर थाना वल्लभनगर, हाल प्रतापनगर चौराहे के पास डेरे, थाना प्रतापनगर। मीरा कालबेलिया, पत्नी आकाश कालबेलिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम देवास झाडोल फलासिया उदयपुर व चित्तौड़गढ़, हाल प्रतापनगर चौराहे के पास डेरे, थाना प्रतापनगर। सकीला उर्फ बी कालबेलिया, पत्नी राहुल कालबेलिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम बुष्ठाना, जिला उदयपुर, हाल प्रतापनगर चौराहे के पास डेरे, थाना प्रतापनगर।अभियुक्तों ने चोरी की वारदात करना किया स्वीकारपूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि 8 व 9 जनवरी 2026 की रात को सेक्टर-4 हिरणमगरी, चौधरी हॉस्पिटल रोड स्थित डी-कॉर्नर कैबीन का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन ताला नहीं टूटने के कारण वहां से सामान चोरी नहीं कर सके। इसके बाद पास ही लगी बीएसएनएल की डीपी से आरी-पत्ती की सहायता से मोटी केबल काटकर बाहर निकाली, जिसमें तांबे के तार थे, जिन्हें चोरी कर लिया गया।और भी वारदातों के खुलासे की संभावनापुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला अभियुक्तों से गहन पूछताछ जारी है। आशंका है कि इनके द्वारा अन्य क्षेत्रों में भी इसी प्रकार की चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया हो, जिनका जल्द खुलासा किया जाएगा।कार्रवाई में शामिल पुलिस टीमश्री भरत योगी, पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी, थाना हिरणमगरीश्री सुरेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक, थाना हिरणमगरीश्री मोहनलाल, हैड कांस्टेबल 477, थाना हिरणमगरीश्रीमती विद्या, महिला कांस्टेबल 2659, थाना हिरणमगरीश्रीमती सुमन, महिला कांस्टेबल 2632, थाना हिरणमगरी Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ चित्रकूट नगर वेलफेयर सोसायटी का नव वर्ष मिलन समारोह गंभीर थैलीसीमिया से जूझ रही 6 वर्षीय चार्वी को इलाज के लिए तत्काल 20 लाख की आवश्यकता, मदद के लिए आगे आएं देशवासी