24 News Update खेरवाड़ा,राजकीय कन्या महाविद्यालय खेरवाड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में हिंदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर सुमन राठौड़ ने की तथा संचालन हिंदी विभाग के सहायक आचार्य आशीष तिवारी ने किया। इस अवसर पर छात्राओं के लिए आशु भाषण, कविता पाठ, भाषण एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं की घोषणा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर सुमन राठौड़ ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति, साहित्य, भावनाओं और विचारों की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने छात्राओं को हिंदी भाषा के प्रति सम्मान और गौरव की भावना विकसित करने तथा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. वंदना सांखला ने हिंदी भाषा के दैनिक जीवन में प्रयोग पर जोर देते हुए कहा कि हिंदी सीखने और समझने के साथ-साथ हिंदी की गिनती तथा भाषा से जुड़ी मूलभूत बातों का ज्ञान भी आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को हिंदी के महत्वपूर्ण पहलुओं पर ध्यान देते हुए उन्हें अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. मनोज कुमार ने हिंदी भाषा के महत्व एवं उसके सम्मान पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदी को प्राप्त संवैधानिक दर्जा और देश में इसकी व्यापक स्वीकार्यता इसके समृद्ध इतिहास एवं सांस्कृतिक महत्व को दर्शाती है। उन्होंने छात्राओं को हिंदी भाषा का सम्मान करने तथा इसके प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में मेहुल पंचाल, डॉ. सीमा डांगी, नेहा चारण, पूजा यादव, कोमल कुमारी सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation BJP प्रत्याशी को मिला सिर्फ 1 वोट, पत्नी और माता-पिता ने भी नहीं दिया साथ; परबतसर के वार्ड 13 का चौंकाने वाला परिणाम खेरवाड़ा में नि:शुल्क निदान शिविर आयोजित, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं, विभिन्न रोगों के 138 मरीजों की जांच कर दिया परामर्श, नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित