24 News update खेरवाड़ा, खेरवाड़ा एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खेरवाड़ा बस स्टैंड के पास नि:शुल्क निदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 138 मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।शिविर में डॉ. विरेन्द्र डामोर (यूरोसर्जन) ने पथरी, पेशाब संबंधी रोग, प्रोस्टेट एवं मूत्र मार्ग की समस्याओं से संबंधित मरीजों की जांच की। डॉ. कर्णिक डामोर (ऑर्थोपेडिक सर्जन) ने फ्रैक्चर, एक्सीडेंट, घुटने एवं कमर दर्द तथा जोड़ों संबंधी रोगों के मरीजों को परामर्श दिया। डॉ. मिताली डामोर (एम.डी. गायनेकोलॉजिस्ट) ने स्त्री रोगों तथा डॉ. अपूर्व पटेल (डेंटिस्ट) ने दांत संबंधी रोगों की जांच कर उपचार संबंधी सलाह दी।शिविर में क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया। मरीजों को आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर के आयोजन में क्षेत्र के लोगों एवं सहयोगकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।आयोजन बी.डी. डामोर हॉस्पिटल, शामलाजी के सहयोग से किया गया। शिविर में रजिस्ट्रेशन कार्य अरविन्द सिंह सिसोदिया द्वारा किया गया। शिविर के आयोजन में पन्ना लाल परमार, दलपतसिंह डामोर, महेश कलासुआ तथा आकाश कलासुआ (स्काई पैथ लैब, डूंगरपुर) का सहयोग रहा। आयोजकों ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों एवं शिविर में पहुंचे मरीजों का आभार व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजकीय कन्या महाविद्यालय खेरवाड़ा में हिंदी दिवस मनाया गया आकाशीय बिजली गिरने से हजारों के विद्युत उपकरण जले, मकान की छत में हुआ छेद