जयपुर। पतंगबाजी में इस्तेमाल होने वाला प्रतिबंधित चाइनीज मांझा राह चलते लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। जयपुर में रविवार सुबह इसका शिकार 7 साल का मासूम अबू तल्हा हो गया। माता-पिता के साथ स्कूटी पर घर लौट रहे बच्चे का गला मांझे की चपेट में आकर बुरी तरह कट गया। उसे बचने के लिए मांझा हटाने की कोशिश में हाथ की उंगलियां भी जख्मी हो गईं। डॉक्टरों को बच्चे के गले पर 17 टांके लगाने पड़े।

घटना रविवार सुबह करीब 9:30 बजे गलतागेट चौराहे पर हुई। खोह नागोरियान निवासी उमर अपनी पत्नी और बेटे अबू तल्हा को एक्टिवा पर लेकर घर जा रहे थे। बच्चा स्कूटी पर आगे खड़ा था। इसी दौरान अचानक चाइनीज मांझा उसके गले में उलझ गया। तेज धार के कारण गले पर गहरा घाव हो गया। बच्चे ने मांझे को हाथ से हटाने की कोशिश की तो उसकी उंगलियां भी कट गईं।

गले पर कपड़ा बांधकर अस्पताल दौड़े पिता

बेटे को खून से लथपथ देखकर पिता ने तत्काल स्कूटी रोकी और उसके गले पर कपड़ा बांधकर SMS अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उपचार के दौरान गले पर 17 टांके लगाए। हाथ की चोटों पर भी पट्टी की गई। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को छुट्टी दे दी गई।

उमर SMS अस्पताल में एम्बुलेंस चालक हैं। उन्होंने चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि इस खतरनाक मांझे से किसी की भी जान जा सकती है। इसके इस्तेमाल को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई जरूरी है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading