राष्ट्रसंत पुलक सागर की ओजस्वी वाणी को सुनेगा उदयपुर24 News Update उदयपुर । राष्ट्रसंत पुलक सागर महाराज ससंघ का उदयपुर चातुर्मास सर्वऋतु विलास स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में धूमधाम से चल रहा है। प्रतिदिन मंदिर परिसर में आचार्यश्री के सानिध्य में विविध धार्मिक क्रियाएं आयोजित हो रही है। जिसमें मूलनायक भगवान का महाभिषेक व नित्य नियम पूजन आदि सम्मिलित है। चातुर्मास के अध्यक्ष विनोद फांदोत ने बताया कि चातुर्मास के प्रमुख कार्यक्रमों की श्रृंखला में पहला कार्यक्रम 27 दिवसीय ज्ञान गंगा महोत्सव रविवार 20 जुलाई से 15 अगस्त तक आयोजित होगा । जिसमें 27 दिनों तक सर्वधर्म के धर्मावलम्बियों के लिए अलग अलग विषयों पर विशेष प्रवचन श्रृंखला आयोजित होगी। ज्ञान गंगा महोत्सव न केवल धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि एक सामाजिक जागरण अभियान है, जो उदयपुर के जनमानस में आत्मिक चेतना और नैतिक अनुशासन की गूंज पैदा कर रहा है। यह महोत्सव आचार्यश्री की वाणी के माध्यम से धर्म, समाज और राष्ट्र के त्रिकोण को जोड़ने का एक ऐतिहासिक प्रयास है। ज्ञान गंगा महोत्सव के अंतर्गत 31 जुलाई को मोक्ष सप्तमी, 9 अगस्त को रक्षाबंधन एवं 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर विशेष आयोजन होंगे । महामंत्री प्रकाश सिंघवी ने बताया कि ज्ञान गंगा महोत्सव कार्यक्रम में अलग अलग महिला संगठनों द्वारा प्रतिदिन एक एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रतियोगिता के रूप में होगी, जिसमें ज्ञान गंगा महोत्सव के समापन के बाद प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान वालो को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे । Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फसल विविधीकरण पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन: किसानों की आय बढ़ाने व सतत खेती को मिलेगा बढ़ावा हरियाली अमावस्या मेले में बनेगा 8 फीट का मंच, झूलों से हुई ₹1.16 लाख की आय, 24-25 को फतहसागर और सहेलियों की बाड़ी में सजेगी 350 दुकानें