24 News update उदयपुर। राजस्थान की उदयपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय अपराध की दुनिया में खौफ का पर्याय बनी मध्य प्रदेश की ‘कड़िया सांसी’ गैंग का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। सुखेर थाना पुलिस ने इस गैंग के दो शातिर इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 40 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में देश भर में 50 से अधिक वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।

11 मार्च की वारदात: मेहमान बनकर आए और ‘पड़ला’ ले उड़े
घटनाक्रम के अनुसार, 11 मार्च 2026 को महाप्रज्ञ विहार स्थित तेरापंथ भवन में नरेंद्र शर्मा के पुत्र शुभम की शादी का समारोह था। रात करीब 10:38 बजे, जब नरेंद्र शर्मा और उनकी पत्नी गेट पर मेहमानों का स्वागत कर रहे थे, तभी बदमाशों ने मौका पाकर उनके पास रखा काले रंग का बैग चुरा लिया। इस बैग में दुल्हन के लिए रखे गए समस्त आभूषण (पड़ला) थे।

एसपी की विशेष टीम और ‘ऑपरेशन मध्य प्रदेश’
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने त्वरित कार्रवाई के लिए टीम गठित की। एएसपी उमेश ओझा और डीएसपी राजेश यादव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी भरत योगी के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की।
सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र
घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण से पुलिस को एमपी के राजगढ़ जिले के ‘कड़िया सांसी’ और ‘गुलखेड़ी’ गांवों के बदमाशों की संलिप्तता का पता चला।
आरोपियों की पहचान होने पर उन पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।
दबिश और गिरफ्तारी
पुलिस टीम ने कई दिनों तक इन गांवों में रेकी की। गिरफ्तारी के दौरान बदमाशों ने भागने की कोशिश की, जिससे गिरने के कारण उन्हें चोटें भी आईं, लेकिन पुलिस ने उन्हें सफलतापूर्वक दबोच लिया।

पकड़े गए मास्टरमाइंड बदमाश
विकास (26): पुत्र सालकराम सांसी, निवासी मीरकाबाद (अशोकनगर, एमपी), वर्तमान निवासी कड़िया सांसी।
नकुल (24): पुत्र राजकुमार सांसी, निवासी कड़िया सांसी (राजगढ़, एमपी)।

कबूलनामे की लंबी फेहरिस्त
राजस्थान से आंध्र प्रदेश तक नेटवर्क है। पूछताछ में सामने आया कि यह गैंग केवल शादियों में चोरी ही नहीं, बल्कि बैंकों से पैसे निकालकर निकलने वाले ग्राहकों की रेकी कर लूट भी करती थी।

अभियुक्त विकास सांसी की वारदातें:
सवाई माधोपुर (2024): शादी समारोह से 10 तोला सोना।
बूंदी (2024): शादी से 15 तोला सोना।
खाटू श्यामजी (2025): संगीत कार्यक्रम से जेवरात व नकदी।
भीम, राजसमंद (2025): रिटायर्ड फौजी से 10 लाख की लूट।
विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश (2025): शादी से सवा लाख नकदी।
नासिक, महाराष्ट्र (2025): शादी से 12 तोला सोना।
इसके अलावा भोपाल, नरसिंहगढ़, तिरुपति बालाजी और मुंबई में भी वारदातों को अंजाम दिया।

अभियुक्त नकुल सांसी की वारदातें:
परबतसर (18 मार्च 2026): सफाई कर्मी से 3 लाख की लूट।
निवाई, टोंक (17 मार्च 2026): बैंक ग्राहक से लूट।
पालनपुर, गुजरात: शादी समारोह से 6-7 तोला सोना।
डीडवाना (2024): बैंक ग्राहक से नकदी चोरी।
कांकरोली, राजसमंद (2022): बैंक के बाहर से 6 लाख की लूट।
आहोर, जालौर (2023): बैंक ग्राहक से नकदी चोरी।
हरियाणा (सोहना) और गुजरात (सरधाना) में भी बैंक ग्राहकों से लूट।

अपराधिक पृष्ठभूमि और पुलिस पर हमले का इतिहास
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह बेहद शातिर है। आरोपी नकुल के पिता राजकुमार के खिलाफ भी चोरी, लूट और राजकार्य में बाधा के कई मामले दर्ज हैं। पूर्व में इस गैंग के सदस्यों और उनके परिवारों द्वारा पुलिस टीमों पर हमले करने के भी प्रकरण दर्ज हैं।

सफलता दिलाने वाली टीम
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थानाधिकारी भरत योगी, सउनि नारायण सिंह, हैड कानि श्रवण कुमार व रामकुंवार, कानि शंभूराम, अचलाराम, प्रकाश और साइबर सैल के लोकेश रायकवाल की विशेष भूमिका रही। फिलहाल पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में रिमांड पर पूछताछ कर रही है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading