24 News Update उदयपुर। उदयपुर की गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने दो दशक पुराने एक खौफनाक गुनाह का हिसाब चुकता कर दिया है। साल 2004 में हाईवे पर कंटेनर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए ₹10,000 के इनामी डकैत देवीसिंह कंजर (57) को पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में धर दबोचा। शातिर बदमाश को पकड़ने के लिए राजस्थान पुलिस की टीम को मध्य प्रदेश के देवास में ‘साधु’ का भेष धारण करना पड़ा। मामला 29 जुलाई 2004 का है। कपड़ों से भरा एक कंटेनर सूरत से जयपुर जा रहा था। रात करीब 10 बजे पडुणा के पास टाटा सूमो सवार 10-12 बदमाशों ने कंटेनर को रुकवाया। डकैतों ने ड्राइवर रविंद्र और खलासी को बेरहमी से पीटा, उनके हाथ-पैर बांधे और आंखों पर पट्टी बांधकर मक्के के खेत में डाल दिया था। बदमाश पूरा कंटेनर लूट ले गए थे। ‘बाबा’ बन कर मंदिरों में जुटाई सूचनाआरोपी देवीसिंह इतना शातिर था कि बीते 22 सालों में एक दर्जन बार पुलिस की आंखों में धूल झोंक चुका था। हाल ही में एसपी अमृता दुहन के निर्देश पर प्रशिक्षु आरपीएस रामकुमार भादु के नेतृत्व में विशेष टीम बनी। एएसआई मनोहर सिंह और टीम देवास के चिड़ावद गांव पहुंची। पहचान छिपाने के लिए पुलिसकर्मियों ने साधु का हुलिया अपनाया। गांव के बाजारों और मंदिरों के पुजारियों के बीच रहकर गोपनीय सूचनाएं जुटाईं। 10 अप्रैल की सुबह पुलिस को सटीक इनपुट मिला कि देवीसिंह खेत पर जाने वाला है। जब साधु के वेश में पुलिस घर के पास पहुंची, तो उसे आहट हो गई। वह भागकर बाड़े में छिप गया, लेकिन मुस्तैद टीम ने घेरा डालकर उसे दबोच लिया। आरोपी पर मध्य प्रदेश में भी कई मामले दर्ज हैं। इस केस में 5 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है। आरोपी पर पहले ₹2,000 का इनाम था, जिसे साल 2023 में बढ़ाकर ₹10,000 किया गया था। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शादियों में ‘मेहमान’ और बैंकों में ‘लुटेरे’: उदयपुर पुलिस ने दबोची MP की कुख्यात ‘कड़िया सांसी’ गैंग, 40 लाख की शत-प्रतिशत रिकवरी MLSU में 16वां प्रताप स्मृति व्याख्यान: इतिहासकारों ने कहा— बंगाल विभाजन से लेकर आजादी तक प्रेरणा बने महाराणा