24 News Udpate सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। राजस्थान में ‘गोल्डमैन’ के नाम से पहचान रखने वाले समाजसेवी कन्हैयालाल खटीक के सागवाड़ा आगमन पर बुधवार को खटीक समाज की ओर से भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नगर के खटीकवाड़ा स्थित समाज के नोहरे में बड़ी संख्या में समाजजन और युवाओं की मौजूदगी में आयोजित समारोह में उन्हें पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पगड़ी पहनाकर और तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में शंकरलाल खींची ने समाज की सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए परंपराओं, सामाजिक एकता, नए समाज भवन के निर्माण कार्य की प्रगति तथा आसपुर मार्ग स्थित दशामाता मंदिर के धार्मिक महत्व और उसके विकास के प्रयासों पर प्रकाश डाला। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कन्हैयालाल खटीक ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार शिक्षा है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षित और संस्कारित समाज ही विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों और युवाओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया।संचालन नरेश खटीक ने किया। इस अवसर पर तोलाचंद्र खटीक, राजू खटीक, रमेश खटीक, हीरालाल खटीक, जगदीश खटीक, बंसीलाल खटीक, सूरजमल खटीक, प्रकाश खटीक, मांगीलाल खटीक और पंकज खटीक सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं युवा मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्री-मानसून की बारिश के बाद खेतों में पहुंचे जिला कलेक्टर, किसानों का बढ़ाया उत्साह आदिवासी अंचल के खिलाड़ियों को मिला बड़ा तोहफा, नए जिले सलूम्बर में STARS योजना से बदलेगी खेलों की तस्वीर